Friday, March 29, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवतंत्र-मंत्र के नाम पर दुष्कर्म करने वाला आरोपी जलेबी बाबा दोषी करार,...

तंत्र-मंत्र के नाम पर दुष्कर्म करने वाला आरोपी जलेबी बाबा दोषी करार, शनिवार को सुनाई जाएगी सजा

फतेहाबाद

तंत्र मंत्र के नाम पर महिलाओं को बेहोश कर दुष्कर्म करने के बहुचर्चित मामले के आरोपी टोहाना के जलेबी बाबा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलवंत सिंह (फास्ट ट्रैक) ने दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उसे दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी माना है। दोषी को सजा शनिवार को सुनाई जाएगी।

इस मामले में बाबा बालकनाथ डेरे के बाबा बिल्लूराम उर्फ अमर पुरी के खिलाफ टोहाना शहर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के साथ ही विभिन्न मामला दर्ज किया था। इस मामले में टोहाना में एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिल्लूराम उर्फ अमर पुरी एक महिला के साथ दुष्कर्म करता हुआ दिखाई दे रहा था।

केस दर्ज होने के बाद एक नाबालिग व 6 महिलाओं ने पुलिस के सामने बाबा के खिलाफ बयान दिए थे। यहां तक की बाबा के बेटे की बहू ने भी उसके खिलाफ बयान दर्ज करवाए थे। इस दौरान कोर्ट में 20 गवाहियां हुई और गुरुवार को अदालत ने बाबा को दोषी करार दिया। जलेबी बाबा पहले टोहाना में जलेबी की रेहड़ी लगाता था, इसलिए उसका नाम जलेबी बाबा के नाम से मशहूर हो गया।

अश्लील वीडियो बना करता था ब्लेकमेल
जलेबी बाबा तंत्र-मंत्र की आड़ में महिलाओं को पहले तो नशीला पदार्थ देकर बेहोश करता और उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म करता था । इसी दौरान वह महिलाओं की अश्लील वीडियो भी बना लेता था। बाद में बाबा महिलाओं को उनके वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था। जब पुलिस ने उसके आश्रम पर छापा मारा, तब 40 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद हुए थे। बाबा महिलाओं के वीडियो दिखाकर उनसे पैसे भी ऐंठता था। पुलिस के अनुसार, बाबा ने कई महिलाओं से दुष्कर्म किया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular