Saturday, April 20, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवएक जनवरी से 21 जुलाई तक दुनिया में मनाए जाते हैं ......जानिए...

एक जनवरी से 21 जुलाई तक दुनिया में मनाए जाते हैं ……जानिए कौन कब मनाता है नववर्ष

हर कोई अपने अपने तरीके से नववर्ष मनाता है। ऐसे में अगर पूरी दुनिया को देखते एक वैसे तो हर कोई एक जनवरी को ही नववर्ष मनाया जाता है लेकिन देश और दुनिया में जनवरी से लेकर 21 जुलाई तक नववर्ष मनाए जाते हैं। एक अनुमान के अनुसार अकेले भारत में ही करीब 50 कैलेंडर हैं जिनमें से बहुत से कैलेंडरों का नया साल अलग दिनों पर होता है।

1 जनवरी को मनाया जाने वाला नववर्ष दरअसल ग्रेगोरियन कैलेंडर पर आधारित है। इसकी शुरूआत रोमन कैलेंडर से हुई है। वहीं अगर म्यांमार की बात करे तो वहां 21 जुलाई को नव वर्ष मनाया जाता है।

जानिए कौन से देश में कब मनता है नववर्ष

जापानी नववर्ष गनतन-साई या ओषोगत्सू’ के नाम से भी जाना जाता है। महायान बौद्ध 7 जनवरी, प्राचीन स्कॉट में 11 जनवरी, वेल्स के इवान वैली में नववर्ष 12 जनवरी, सोवियत रूस के रूढ़िवादी चर्चा, आरमेनिया और रोम में नववर्ष 14 जनवरी को होता है। वहीं सेल्टिक, कोरिया, वियतनाम, तिब्बत, लेबनान और चीन में नववर्ष 21 जनवरी को प्रारंभ होता है।

प्राचीन आयरलैंड में नववर्ष 1 फरवरी को मनाया जाता है तो प्राचीन रोम में 1 मार्च को इसके अतिरिक्त ईरान, प्राचीन रूस तथा भारत में बहाई, तेलुगु तथा जमशेदी (जोरोस्ट्रियन) का नया वर्ष 21 मार्च से शुरू होता है। प्राचीन ब्रिटेन में नववर्ष 25 मार्च को प्रारंभ होता हैं।

प्राचीन फ्रांस में 1 अप्रैल से अपना नया साल प्रारंभ करने की परंपरा थी। यह दिन ‘अप्रैल फूल’ के रूप में भी जाना जाता है। थाईलैंड, बर्मा, श्रीलंका, कम्बोडिया और लाओ के लोग 7 अप्रैल को बौद्ध नववर्ष मनाते हैं।

वहीं कश्मीर के लोग अप्रैल में, भारत में वैसाखी के दिन, दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों बंगलादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, कम्बोडिया, नेपाल, बंगाल, श्रीलंका व तमिल क्षेत्रों में नया वर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है।

इसी दिन श्रीलंका का राष्ट्रीय नववर्ष भी मनाया जाता है। बौद्ध धर्म के कुछ अनुयायी बुद्ध पूर्णिमा के दिन 17 अप्रैल को नया साल मनाते हैं। असम में नववर्ष 15 अप्रैल को, पारसी अपना नववर्ष 22 अप्रैल को, तो बेबीलोनियन नववर्ष 24 अप्रैल से शुरू होता है। प्राचीन ग्रीक में नववर्ष 21 जून को मनाया जाता था।

प्राचीन जर्मनी में नया साल 29 जून को मनाने की परंपरा थी और प्राचीन अमेरिका में 1 जुलाई को इसी प्रकार आरमेनियन कैलेंडर 9 जुलाई से प्रारंभ होता है जबकि म्यांमार का नया साल 21 जुलाई से शुरू होता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular