Friday, March 29, 2024
Homeखेल जगतभारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सन्यास से किया ऐलान

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सन्यास से किया ऐलान

Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अपनी निजी जिदंगी में काफी परेशान चल रही हैंं। खबरें हैं कि सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और उनके पति शोएब मल्लिक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों की तलाक की खबरें भी खूब सुर्खियों में हैंं। इसी बीच सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने एक बड़ा ऐलान करके फैंस का  दिल तोड़ दिया है। सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने टेनिस से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

आखिरी बार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) को  दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में खेलते हुए देखा जाएगा। इस चैम्पियनशिप का आयोजन अगले महीने 19 फरवरी से होगा। सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने WTA वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि मैंने बीते साल ही रिटायरमेंट प्लान कर लिया था। लेकिन राइट एल्बो इंजरी की वजह से यूएस ओपन और बाकी टूर्नामेंट्स से नाम वापस लेना पड़ गया। मैं अपनी शर्तों पर जीने वाली इंसान हूं। इसी वजह से मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती थी और अब ट्रेनिंग कर रही हूं। मैंने अब दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के बाद रिटायरमेंट का प्लान बनाया है।

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने कहा कि मेरे दिमाग में इमोशनली इतना आगे बढ़ने की ताकत नहीं है। मैंने साल 2003 में पेशेवर टेनिस में कदम रखा था।  प्राथमिकताएं बदलती हैं और अब मेरी प्राथमिकता अपने शरीर को हर दिन सीमित करने की नहीं है।

साथ ही सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने ये भी बताया कि सन्यास लेने के बाद वो दुबई में अपनी एकेडमी पर ध्यान देना चाहती हैं। सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2016, विम्बलडन 2015, यूएस ओपन 2015 और इसके साथ कई अहम मौकों पर जीत दर्ज की। वे फ्रेंच ओपन का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।

साल 2004 में सानिया को  साल 2004 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद 2006 में पद्म श्री पुरस्कार मिला। वे राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और पद्म भूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular