Wednesday, May 31, 2023
Homeखेल जगतInd vs SL:सूर्या के सामने लंका ढेर! भारत ने श्रीलंका को 91...

Ind vs SL:सूर्या के सामने लंका ढेर! भारत ने श्रीलंका को 91 रन से हराया, 2-1 से सीरीज जीती

India vs Sri Lanka T20 Match: तीन मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत ने श्रीलंका की टीम को 91 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने मुकाबले को आसानी से जीत लिया। सूर्या ने 51 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली।

राजकोट में खेले गए भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 मैच में कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत में राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल का ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव ने नाबाद शतक लगाकर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 228/5 के विशाल स्कोर बनाया। सूर्यकुमार ने 51 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद रहे, अपनी पारी में उन्होंने नौ छक्के और सात चौके लगाए। शुभमन गिल 36 गेंदों में 46 रन बनाकर भारत के दूसरे सबसे बड़े स्कोर थे, जबकि राहुल त्रिपाठी ने भी 16 गेंदों में 35 रन बनाए।

229 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका के बल्लेबाजी पर भारतीय गेंदबाज भारी दिखे। 100 रन से पहले ही श्रीलंका के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 137 (16.4 ओवर) के स्कोर पर आउट कर दिया और भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलता मिली। अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया। श्रीलंका की टीम से कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका ने 23-23 रन बनाए।

RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular