Tuesday, April 23, 2024
Homeहरियाणासोनीपतसोनीपत में ग्रामीणों को नहर में दिखी कार, पुलिस ने कार को...

सोनीपत में ग्रामीणों को नहर में दिखी कार, पुलिस ने कार को निकलवाया तो ….

गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर का पानी कम होने से कार की छत को ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। सदर थाना पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला जिससे सड़ी गली हालत में शव भी बरामद हुआ है।

सोनीपत। सोनीपत के गांव ककरोई के ग्रामीण सुबह घूमने के लिए गए हुए थे। जिस समय घूमते हुए पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास पहुंचे तो देखा कि पानी कुछ कम हुआ है। अचनाक ग्रामीणों की नजर नहर में नजर आ रही एक कार की छत पर पड़ी। कार की छत को ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। सदर थाना पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला। जब उस कार को बाहर निकाला गया तो कार में सड़ी गली हालत में शव बरामद हुआ। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया और लोग इकट्ठा हो गए।

मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं, कार भी बुरी तरह टूटी हुई है। कार में रेत भरा हुआ है। वहीं नहर से निकाली गई कार से तीन माह पहले लापता देव नगर के ओमबीर का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह कार सहित नहर में गिर गया था। पानी ज्यादा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। अब ककरोई के पास कार दिखाई दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने हाइड्रा की मदद से कार को बाहर निकलवाया तो चालक सीट पर शव मिला।

कार के नंबर के आधार पर जांच की तो पता लगा कि कार सोनीपत शहर के देवनगर के रहने वाले व्यक्ति की है। पुलिस ने परिजनों का अवगत कराया। जांच में कार के अंदर मिले शव की पहचान ओमबीर (34) के रूप में हुई। करीब तीन माह से वह लापता था। इस संबंध में सिटी थाना में मुकदमा दर्ज था। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को कराया जाएगा। ओमबीर के पिता जयपाल सिंह ने 6 नवंबर, 2022 को सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनका बेटा ओमबीर 2 नवंबर को रात आठ बजे घर से दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी जाने के लिए निकला था। उसके बाद से वह लौटकर नहीं आया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज किया था। ओमबीर अविवाहित था।

बता दें , पश्चिमी यमुना लिंक नहर की गहराई करीब 18 फीट है। साथ ही नहर ऊपर से चौड़ी व गहराई में इसकी चौड़ाई कम होती चली गई है। पानी कम होने पर कार दिखाई दी है। सोनीपत सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी, कि ककरोई नहर में कार गिरी हुई है। क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला गया, तो कार के चालक का शव कार के अंदर से बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कई महीने पहले कार नहर में गिरी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular