Friday, March 29, 2024
Homeहरियाणासोनीपतसोनीपत में साले ने काम के बदले मांगे पैसे, जीजा ने करंट...

सोनीपत में साले ने काम के बदले मांगे पैसे, जीजा ने करंट लगा कर की हत्या

सोनीपत में एक जीजा की दरिंदगी सामने आई है। नाबालिग साले ने काम के बदले अपने जीजा से पैसे मांगे तो गुस्साए जीजा ने उसकी करंट लगा कर बेरहमी से हत्या कर दी। शराब के नशे में साथियों के सामने हत्या करने की वारदात को कबूलने के बाद FIR दर्ज हुई है।

सोनीपत। सोनीपत में जीजा की दरिंदगी सामने आई है। वह घुमाने के बहाने अपने साले को सोनीपत के गोहाना लाया। यहां उससे काम करवाने लगा। जब साले ने रुपए मांगे तो उसे करंट लगाकर मार दिया। फिर इसे करंट लगने से मौत बता रफा-दफा कर दिया। हालांकि बाद में उसने शराब के नशे में कुछ साथी मजदूरों के आगे यह बात कबूल कर ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के औरेया जनपद में थाना बेला के गांव परसे पुरवा की आशा देवी ने बताया कि उसकी बेटी बबली की शादी पुरवा दुबे के रहने वाले अनूप कुमार के साथ हुई थी। अनूप हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में धान मिल में काम करता था। 5 महीने पहले उसका दामाद अनूप उसके 17 साल के नाबालिग बेटे अंकुश को घुमाने की बात कह सोनीपत ले गया।

इसके बाद वह अंकुश से सोनीपत में काम करवाने लगे। जब उसके बेटे अंकुश ने जीजा अनूप से काम के बदले मिले पैसों की मांग की तो 7 नवंबर 2022 को जीजा ने उसके साथ मारपीट की। जीजा ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अंकुश ने घर फोन कर जीजा की मारपीट के बारे में भाई आशू कुमार को बताया। जिसके बाद उसने व आशू ने जीजा अनूप से बात की। फोन पर जीजा अनूप ने कहा कि तुम्हारा बेटा काम के बदले पैसे मांग रहा है। मैं इसे जिंदा नहीं छोड़ूंगा।

दूसरे दिन दोपहर 12 बजे फोन आया कि अंकुश की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद उसका पति व जीजा गोहाना, सोनीपत पहुंचे। वहां अंकुश के शरीर पर मारपीट के निशान थे। उन्होंने पति के खाली कागज पर साइन करा लिए और करंट की बात कहकर कोई कार्रवाई नहीं कराई। इसके बाद 10 दिन पहले गांव के ही रहने वाले वीर और उसके रिश्तेदार अखिलेश निवासी इटावा उनसे मिले।

उन्होंने कहा कि जीजा अनूप ने उन्हें शराब के नशे में बताया कि मैंने व साथियों ने अंकुश कुमार के काम के बदले पैसे मांगने पर लाइट की तार फेंक हत्या की थी। इसके बाद उसके फिंगर प्रिंट से उसका मोबाइल खोलकर घर सूचना दी। जिसमें से मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी डिलीट कर दी थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular