Friday, December 8, 2023
Homeरोजगारइस कंपनी में केवल 2 दिन काम कर रहे कर्मचारी, फिर भी...
- Advertisment -

इस कंपनी में केवल 2 दिन काम कर रहे कर्मचारी, फिर भी मिलती है ये सुविधाएं

दुनिया भर में कुछ कंपनी ऐसी है जो अपने कर्मचारियों को बेहतरीन सुविधाएं वर्कप्लेस पर उपलब्ध कराती है। इनमें से ही एक सबसे बड़ी फर्नीचर कंपनी IKEA है। भारत में कंपनी के पास तकरीबन 3000 कर्मचारी हैं।

IKEA India: दुनिया भर में कुछ कंपनी ऐसी है जो अपने कर्मचारियों को बेहतरीन सुविधाएं वर्कप्लेस पर उपलब्ध कराती है। इनमें से ही एक सबसे बड़ी फर्नीचर कंपनी IKEA है। भारत में कंपनी के पास तकरीबन 3000 कर्मचारी हैं। इनमें से तकरीबन एक चौथाई कर्मचारी पार्ट टाइम के तौर पर कार्य करते हैं, जो सप्ताह में केवल 2 दिन ही काम करते हैं। जिनमें छात्र और महिलाएं ज्यादा शामिल है।

लीडिंग न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में आइकिया की कंट्री पीपल एंड कल्चर मैनेजर परिणीता सेसिल लाकड़ा ने बताया कि आज उनके पास दुकानों में 25 फीसदी parttime असाइनमेंट बेस्ट रोल है। बता दें कि यह यूनिट के आधार पर अलग अलग होता है। जैसे आइकिया कंपनी के बेंगलुरु यूनिट में 40 फीसदी पार्ट-टाइम कर्मचारी काम कर रहे हैं।

कर्मचारियों को मिल रही ये सुविधा

परिणीता सेसिल ने आगे बताया कि उनकी कंपनी में काम करने वाले parttime कर्मचारी भी आइकिया इंडिया के कर्मचारी है। ऐसे सभी कर्मचारियों की सैलरी कॉन्ट्रैक्ट बेस्ट काम के घंटों के आधार पर है। वहीं parttime कर्मचारियों को भी उन तमाम मेडिकल और इंश्योरेंस सुविधाओं का लाभ मिलता है, जो फुल टाइम कर्मचारी को दी जाती है।

केवल दो दिन करना पड़ता है काम

लाकड़ा ने आगे बताया कि उनकी कंपनी में कॉन्ट्रैक्ट के असाइनमेंट के अलावा कर्मचारियों के लिए कई अन्य काम है। ऐसे में कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार 16 घंटे 24 घंटे या 3 घंटे ही काम करते हैं। गौरतलब है कि इस कंपनी की खास बात यह है कि कर्मचारियों को वह इसके प्रोजेक्ट पर काम करने के अलावा किसी अन्य कंपनी में भी काम कर सकते हैं। साथ ही IKEA कंपनी से फुल टाइम वर्कर जैसी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED NEWS

Most Popular