Thursday, April 25, 2024
Homeहरियाणाबहादुरगढ़पति ने मारी पत्नी को गोलियां, फिर खुद को गोली मार किया...

पति ने मारी पत्नी को गोलियां, फिर खुद को गोली मार किया सुसाइड

पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, महिला को रोहतक PGI में किया गया रेफर, कोर्ट में चल रहा तलाक का केस, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बहादुरगढ़। मंगलवार सुबह पति ने पत्नी को गोलियां मार दी। उसने यह कदम दोनों में अनबन के चलते उठाया है। मामला बहादुरगढ़ के गांव आसंडा का है। व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को दो गोलियां मारी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला को गंभीर हालत में रोहतक PGI में ले जाया गया है और वहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया गया है कि दोनों पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है और कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा है।

परिजनों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर आसौदा थाना, मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मौके के हालत को समझते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और उन्होंने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटनास्थल पर पड़ा हंसराज का शव

मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय मृतक हंसराज उर्फ सोनू सोनीपत में PWD में कार्यरत है। वह अपनी मां के साथ सोनीपत में ही रहता है, जबकि उसकी पत्नी अलग रहती है। मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे के करीब वह बाइक पर सवार होकर गांव आसंडा स्थित अपने मकान पर आया। यहां उसने अपनी 32 वर्षीय पत्नी संतोष पर गोली चला दी। उसकी पत्नी को दो गोलियां लगी। इसके बाद हंसराज ने गली में आकर खुद को गोली मार ली और उसकी की मौके पर ही मौत हो गई।

संतोष गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। संतोष को आस पास के लोगों ने संभाला तो देखा उसकी सांसे चल रही थी। लोग संतोष को तुंरत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर रोहतक PGI रेफर कर दिया। जहाँ उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वारदात में हंसराज ने अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि हंसराज का पत्नी संतोष के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी वजह से कोर्ट में उनका तलाक का केस भी चल रहा है। इसी वजह से उसने उसे गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर आसौदा थाना, मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दें इस तरह पत्नी के कत्ल के कई मामले सामने आ चुके हैं। कल गोहाना में भी चरित्र पर शक कर चलते एक पति ने अपनी पत्नी को हथियार से काट दिया था। रोहतक के बरसी नगर में भी एक डॉक्टर ने पत्नी समेत बच्चों का कत्ल करने के बाद अपनी जान दे दी थी। 10 दिन के अंदर ये तीसरा मामला सामने आया है जिसमे पति ने पत्नी की हत्या की हो।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular