Friday, March 29, 2024
Homeधर्मजानिए होलिका दहन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

जानिए होलिका दहन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Holika Dahan: होली के एक दिन पहले होलिका दहन की जाती है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर भद्रा रहित काल में होलिका दहन (Holika Dahan)  होता है। लेकिन इस साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि दो दिन की होगी इसी वजह से होलिका दहन की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है कि आखिर किस दिन होलिका दहन किया जाएगा।

होलिका दहन की सही तारीख Holika Dahan

हिंदू पंचाग के अनुसार इस बार 6 मार्च और 7 मार्च दोनों दिन पूर्णिमा पड़ रही है जिसको लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च की शाम 04 बजकर 17 मिनट से शुरू हो जाएगी जो अगले दिन यानी 07 मार्च की शाम 06 बजकर 09 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। होलिका दहन का मुहूर्त तीन चीजों पर निर्भर करता है। पूर्णिमा तिथि, प्रदोष काल और भद्रा न हो। ऐसा बहुत ही कम होता है कि होलिका दहन इन तीनों चीजों के साथ होने पर हो। लेकिन पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का होना बेहद जरूरी है।

6 मार्च, 2023 की शाम को पूर्णिमा तिथि लग जाएगी वहीं इसी के साथ भद्रा भी शुरू हो जाएगी। भद्रा के रहते होलिका दहन करना वर्जित माना जाता है। भद्रा 7 मार्च को सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर खत्म हो जाएगी जिस कारण से इसके बाद होलिका दहन किया जा सकता है। ऐसे में  होलिका दहन प्रदोष काल में उदय व्यापिनी पूर्णिमा के बगैर होगा।

होली में क्यों गाया जाता है फुगआ गीत

https://garimatimes.in/why-phuga-song-is-sung-in-holi/

होलिका दहन  6 और 7 मार्च के बीच रात 12 बजकर 40 मिनट से 2 बजे तक करना शुभ होगा। क्योंकि 7 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 6 बजकर 10 मिनट तक ही है।   7 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ समय करीब 2 घंटा 27 मिनट तक रहेगा।

होलिका दहन की शुभ मुहूर्त

होलिका दहन के लिए 07 मार्च, मंगलवार को शाम 06 बजकर 12 मिनट से रात 08 बजकर 39 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular