Thursday, April 25, 2024
Homeशिक्षाHBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें...

HBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें फटाफट चेक

Haryana Board 12th Result 2023 Out: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने (HBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं में (HBSE 12th Result 2023) में 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में HBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए। एचबीएसई परिणामों की जांच करने के लिए सीधा लिंक जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर सक्रिय हो जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कुल पास प्रतिशत 81.65 प्रतिशत है। भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी ने 500 में से 498 अंक लाकर परीक्षा में टॉप किया है। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11 प्रतिशत है, जो लड़कों के 76.43 प्रतिशत से कहीं अधिक है।

बीएसईएच 12वीं हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2023: ऐसे करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट-bseh.org पर जाएं।
दिखाई देने वाले होमपेज पर बीएसईएच 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
अपना रोल नंबर और अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें।
एचबीएसई परिणाम 2023 की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

एचबीएसई 12वीं रिजल्ट की टॉपर्स

नैन्सी (498/500 अंक)
जसमीत कौर (497 अंक)
कन्नुज, मानसी सैनी, प्रिया (496 अंक)

बता दें कि इस साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए 5 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से 2,63,409 कक्षा 12 और 2,96,329 कक्षा 10 के छात्र हैं। 12वीं की फाइनल परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक और 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी।

Haryana Board 10th Result 2023: कल जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम, यहां देखें

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular