Thursday, April 25, 2024
Homeशिक्षाHBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, 65.43 फीसदी...

HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, 65.43 फीसदी छात्र पास

Haryana Board 10th Result 2023 Out: हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने (HBSE) कुछ ही देर पहले प्रेस कांफ्रेंस 10वीं का परिणाम घोषित किया। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं में (HBSE 10th Result 2023) में 65.43 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड की तरफ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस बार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 65.43 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं। इसमें 69.81 प्रतिशत छात्राएं और 61.41 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। एक बार फिर से लड़कियों का दबदबा रहा है।

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में तीन छात्राओं ने 498 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉपर किया है।
1- हिमेश, न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना (फतेहाबाद)
2- वर्षा, संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकन्दरपुर माजरा (सोनीपत)
3- सोनू, NJM हाई स्कूल बुसान (भिवानी)

हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 2, 86, 425 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 37,342 परीक्षार्थियों के कम्पार्टमेंट आयी है तथा 61,682 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहें। इस परीक्षा में 1,49,439 छात्र बैठे थे, जिनमें 91,772 पास हुए तथा 1,36,986 प्रविष्ठ छात्राओं में से 95,629 पास हुई।

BSEH 10वीं हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2023: ऐसे करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट-bseh.org पर जाएं।
दिखाई देने वाले होमपेज पर बीएसईएच 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
अपना रोल नंबर और अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें।
एचबीएसई परिणाम 2023 की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular