Thursday, April 25, 2024
Homeशिक्षाHBSE Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, एक...

HBSE Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, एक क्लिक में देखें सबकुछ

HBSE 10th 12th Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। 10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEH की ओर से जारी डेट शीट के अनुसार, एचबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2023 तक चलेगी। वहीं दूसरी ओर, 12वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी। परीक्षाएं एकल पाली में दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हरियाणा बोर्ड में इस साल करीब 6.25 लाख बच्चे शामिल होने जा रहे हैं। इस बार हर प्रश्न पत्र पर विद्यार्थी का रोल नंबर होगा और प्रश्न पत्र पर QR कोड भी होगा। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव ने बताया कि नकल पर नकेल लगाने के लिए QR Code वाली तकनीक अपनाई गई है।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 डेटशीट डाउनलोड करने का तरीका
हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होम पेज पर ‘Quick Links’ सेक्शन में जाकर ‘Date Sheet’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको ‘HBSE 10th date sheet 2023’ और ‘HBSE 12th date sheet 2023’ के ऑप्शन आएंगे।
एचबीएसई 10वीं या 12वीं डेट शीट 2023 के लिए स्क्रीन पर एक PDF आएगा।
PDF डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सेव करके रख दें।

बता दें कि इस साल कुल 285138 लाख उम्मीदवारों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें 279646 स्कूल और 5492 कंपार्टमेंट के उम्मीदवार शामिल हैं। 252911 स्कूल और कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों सहित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 257208 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular