Thursday, April 25, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में गर्मी के शोले होंगे शांत, आज रात से बदलेगा मौसम,...

हरियाणा में गर्मी के शोले होंगे शांत, आज रात से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

मौसम विभाग कभी लू की चेतावनी जारी करता है तो कभी बरसात की। हलांकि भयानक गर्मी के बीच बारिश की खबर से थोड़ी राहत भी जरूर मिली है।आज से पूरे हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। अगले चार दिन हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बरसात होगी।

हिसार । हरियाणा में मौसम की आँख मिचौली चल रही है। गर्मी का कहर अपने चरम पर है। जहां सोमवार को तापमान 46 डिग्री तक पहुँच गया था, वहीँ आज रात से मौसम बदलने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने कर दी है। हिसार मौसम विभाग ने बुधवार को ओले पड़ने की चेतावनी देते हुए अगले 5 दिन मौसम को खतरनाक बता दिया है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान- पूरे उत्तर भारत समेत हरियाणा में गर्मी का सितम अपने शबाब पर है। सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। दोपहर के समय आसमान से मानो आग बरस रही हो। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन तापमान 46 डिग्री सेल्सियस बना रहा। हरियाणा के लगभग सभी जिलों में पारा 43-44 डिग्री को पार कर चुका है।

हरियाणा के ज्यादातर जिलों में तापमान 43 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जींद जिले में लगातार दूसरे दिन तापमान 46 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। रविवार को जींद का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री था जबकि सोमवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जींद के अलावा सोमवार को हिसार और सिरसा में भी तापमान 45.4 डिग्री पहुंच गया।
मौसम की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि सोमवार को जहां आसमान से आग बरस रही थी।

वहीं अब बुधवार को ओले पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 5 दिन का हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। फर्क ये है कि, पिछले हफ्ते मौसम विभाग की भविष्यवाणी तेज गर्मी को लेकर थी तो इस हफ्ते बारिश और ओलावृष्टि के लिए। मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 23 मई से पूरे हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बरसात होने की संभावाना है। बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

वहीं 24 मई से उत्तर से लेकर दक्षिण हरियाणा तक तेज बारिश के साथ ओले भी पड़ेंगे। बारिश और ओले के बीज 50 से 60- किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आयेगी। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई की रात्रि और 24 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज-चमक और हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 25 मई से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो रहा है। 26 से 28 मई को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

रोहतक में भी सोमवार को गर्मी से आहत लोग पसीने से तरबतर नजर आए। अधिकतम तापमान भी 42.9 डिग्री तक जा पहुंचा। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने गर्मी का अहसास दोगुना कराने का काम किया। खासकर दिहाड़ी काम करने वाले लोगों को ज्यादा मुश्किल हो रही है। लोग मौसमी बीमरियों के शिकार हो रहे हैं। मौसम विभाग कभी लू की चेतावनी जारी करता है तो कभी बरसात की। हलांकि भयानक गर्मी के बीच बारिश की खबर से थोड़ी राहत भी जरूर मिली है।आज से पूरे हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। अगले चार दिन हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बरसात होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular