Friday, March 29, 2024
Homeउत्तर प्रदेशWeather Update: हरियाणा में अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगा ठंड का...

Weather Update: हरियाणा में अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, इन राज्यों में बारिश के आसार

Today Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने से बहुत घने कोहरे का क्षेत्र बना हुआ है। बीते कुछ दिनों में तापमान में भी अच्छी गिरावट देखने को मिली है। आगे जानें आज के मौसम का हाल…

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गहरी धुंध या घना कोहरा छाया रहा तथा कुछ एक स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम आंकी गई। आज ज्यादातर क्षेत्रों में अति शीत लहर या सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। आज 3जनवरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय की कृषि मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान अर्थात दिन का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान है तथा 2011के बाद दिन का इतना कम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले 2 जनवरी 2011को 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज रात्रि तापमान अर्थात न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य के आसपास ही है। दिन व रात्रि तापमान में अंतर कम होने से भी ठंड का प्रभाव ज्यादा होता है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 8 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान अगले तीन दिनों अर्थात 6जनवरी तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने तथा अलसुबह गहरी धुंध या कोहरा छाए रहने की संभावना है।इस दौरान राज्य में उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवाए चलने से रात्रि तापमान में भी गिरावट आने की भी संभावना है। परंतु पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 व 8 जनवरी को बीच बीच में आंशिक बादल तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अगले 3-4 दिन रहेगा कोहरे का असर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे, ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी। इसने खराब ड्राइविंग परिस्थितियों, ट्रैफिक टकराव की संभावना, ट्रेन में देरी, उड़ान रद्द होने और मौसम की स्थिति के कारण बिजली लाइनों के ट्रिपिंग की चेतावनी दी। इनके अलावा, आने वाले दो दिनों में मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य महाराष्‍ट्र के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular