Haryana School Timing Change: हरियाणा के स्कूल खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। लगातार बढ़ती सर्दी के बीच शिक्षा विभाग ने 1 दिसंबर से स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला जारी कर दिया है। एकल और डबल शिफ्ट दोनों तरह के स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने 1 दिसंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। एकल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 09:30 से दोपहर 03:30 होगा। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सबुह 07:55 से दोपहर 12:30 तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 से सांय 05:15 तक होगी।
हरियाणा सरकार ने 1 दिसंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। एकल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 09:30 से दोपहर 03:30 होगा। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सबुह 07:55 से दोपहर 12:30 तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 से सांय 05:15 तक होगी। #Haryana #DIPRHaryana pic.twitter.com/ZbgEqylMEI
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 23, 2022
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के समय में बदलाव की सूचना राज्यभर के जिलों के संबंधित स्कूलों को देने के निर्देश जारी किये हैं।