Friday, March 29, 2024
Homeहरियाणाअब हरियाणा की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस, मार्च तक रोडवेज बेड़े...

अब हरियाणा की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस, मार्च तक रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 1000 नई बसें

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द ही एडवांस तकनीक वाली बसें शामिल होने जा रही हैं। प्रदेश के लोग आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक बसों में भी सफर करने का मौका मिलेगा। परिवहन नेटवर्क को बढ़ाने के लिए हरियाणा रोडवेज ने अपने बेड़े में 1000 नई बसें जोड़ने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को बीएस VI उत्सर्जन मानक वाली 70 नॉन-एसी बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही 1000 नई बसें हरियाणा रोडवेज में शामिल होंगी। 400 बसें 31 मार्च 2023 तक मिलने की संभावना है तथा शेष 600 बसें 30 जून 2023 से पहले रोडवेज को प्राप्त हो जाएंगी।

पंचकूला से बसों को हरी झंडी दिखाते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा, नई बसों के बेड़े में शामिल होने से परिवहन व्यवस्था और भी होगी मजबूत होगी। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में सस्ती, सुरक्षित, कुशल सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि 1000 बसों में से 75 बसों की खेप आज बेड़े में जुड़ी है। 31 मार्च तक 400 बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। अगले 3 महीने में पूरी 1000 बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। 550 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की भी सरकार की योजना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular