Saturday, April 20, 2024
Homeहरियाणाऋषभ पंत की जान बचाने वाले हरियाणा के 'देवदूत' सम्मानित, सीएम मनोहर...

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले हरियाणा के ‘देवदूत’ सम्मानित, सीएम मनोहर लाल ने की जमकर तारीफ

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गणतंत्र दिवस पर 30 दिसंबर 2022 को हुई दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने के लिए हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत को सम्मानित किया। दोनों ने पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य ऋषभ पंत की जान बचाई थी। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने भी आज हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर को सम्मानित किया।

सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत जी की जान बचाकर हरियाणा रोडवेज़ के चालक सुशील कुमार जी व परिचालक परमजीत जी ने मानवता की मिसाल पेश की है। आज गणतंत्र‌ दिवस के मौके पर दोनों को सम्मानित किया। कड़क बोली व नरम दिल वाले हरियाणवी, जीवन के हर कार्य में अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत नए साल के लिए अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए 30 दिसंबर 2022 के दिन दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। तभी कथित तौर पर उन्हें नींद आ गई और उन्होंने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में आग लगने से कुछ ही सेकंड पहले उन्हें कार से बाहर निकाला गया था। पंत की जान बचाने में हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील व कंडक्टर परमजीत की अहम भूमिका निभाई थी। अभी ऋषभ पंत का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, रिहैब लिगामेंट्स के ठीक होने के बाद ही शुरू होगा, जिसमें लगभग छह सप्ताह का समय लग सकता है। हालांकि, दो महीने बाद उनके स्वास्थ्य का आकलन किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular