Friday, April 19, 2024
Homeशिक्षाHaryana Board: हरियाणा में 29 और 31 मार्च को होंगे रद्द हुए...

Haryana Board: हरियाणा में 29 और 31 मार्च को होंगे रद्द हुए बोर्ड एग्जाम, शेड्यूल जारी

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने माध्यमिक (10वीं परीक्षा), वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं परीक्षा) के लिए पुन: परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। बीएसईएच के अध्यक्ष वीपी यादव ने रद्द किए गए विषयों के लिए कक्षा 10, 12 की पुन: परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है, परीक्षा 29 और 31 मार्च को होनी है। बीएसईएच 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च को संपन्न होंगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा फरवरी/मार्च-2023 में परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण कुछेक परीक्षा केंद्रों की रद्द हुई विषयों की पुन: परीक्षा का संचालन 29 व 31 मार्च, 2023 को जिला मुख्यालयों पर होगा। सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा में रद्द हुए विषयों की पुन: परीक्षा 29 मार्च को (हिन्दी, ड्राइंग, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, संगीत , अंग्रेजी व गणित) तथा 31 मार्च को साइंस विषय की परीक्षाओं को संचालन करवाया जाएगा।

BSEH के अनुसार, कुल 4,518 उम्मीदवार सेकेंडरी री-एग्जाम में और 2,612 कैंडिडेट सीनियर सेकेंडरी री-एग्जाम में शामिल होंगे। बीएसईएच 10वीं, 12वीं की पुन: परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी, छात्रों को परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। हरियाणा बोर्ड ने पहले रसायन विज्ञान, भौतिकी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी के लिए कक्षा 12 की परीक्षा रद्द कर दी थी। 10वीं, 12वीं की परीक्षा में कुल 5.59 लाख (559738) छात्र शामिल होंगे, जिनमें से 2.96 लाख (296329) छात्र 10वीं और 2.63 लाख (263409) 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए। बीएसईएच 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के विवरण के लिए कृपया वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular