Friday, April 19, 2024
HomeदेशRepublic Day: गणतंत्र दिवस पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शायरियां, दिल...

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शायरियां, दिल में जगाएं देशभक्ति की भावना

Republic Day 2023 Shayari in Hindi: आज 26 जनवरी के दिन सपूर्ण भारत गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। आज ही दिन 1950 में भारत का संविधान (Indian Constitution) लागू किया था। आज के दिन देशवासी सभी एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। आज के इस खास अवसर पर हम आपको कुछ शानदार शायरी बताने जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों को भेज गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर शानदार शायरी (Republic Day 2023 Shayari In Hindi)

1. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं उसके वो गुलसितां हमारा,
परबत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का, वह संतरी हमारा वो पासबां हमारा!

2. बता दो आज इन हवाओं को,
जला कर रखो इन चिरागों को,
लहू देकर जो ली आजादी,
टूटने ना देना ऐसे प्रेम के धागों को।

3. देश भक्तों के बलिदान से,
स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो,
तो गर्व से कहेंगे,
हिन्दुस्तानी हैं हम।

4. आओ झुककर सलाम करें उन्हें जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. भारत माता तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाए,
दे तुझको हम सब सम्मान।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

6. हमारी पहचान तो बस इतनी है,
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त,
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी।

8.लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,
उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी।

9. देश भक्तों के बलिदान से,
स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो,
तो गर्व से कहेंगे,
हिन्दुस्तानी हैं हम।

10. हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है,
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

Happy Republic Day 2023

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular