दिल्ली , देश | PUBLISHED BY: ANUPAMA | PUBLISHED ON: 23 JUN, 2022
दिल्ली में लागू हुआ नया ट्रैफिक नियम
दिल्ली में ट्रैफिक नियम को लेकर बदलाव किया गया है। दिल्ली में बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट के गाड़ी लेकर निकलने पर 5000 रूपये का जुर्माना भरना होगा। दरअसल दिल्ली सरकार की नई एसओपी के मुताबिक, अगर कोई वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर नजर आया तो पहली बार में उस पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, अगर कोई वाहन चालन दूसरी बार यही अपराध करता है, तो उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। साथ ही 1 साल तक की सजा का भी प्रावधान इसमें रखा गया है।
बता दे कि नए नियम के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन मार्क न दिखने पर भी 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। दिल्ली में रजिस्ट्रेशन प्लेटों के वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। एसओपी जारी करने का उद्देश्य है बिना रजिस्ट्रेशन रोड पर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करना और इस नियम का पालन करने के लिए लोगों को संवेदनशील बनाना। साथ ही इसमें डीलरों के खिलाफ भी उल्लंघन करने पर जुर्माना या कार्रवाई करने का प्रावधान है।