बिहार , देश | PUBLISHED BY: ANUPAMA | PUBLISHED ON: 23 JUN, 2022
बिहार में बढ़ा कोरोना केस
बिहार में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। साढ़े चार महीने बाद कोविड के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। बिहार में बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर मिले नए केस का आंकड़ा 126 पहुंच गया। इनमें से 83 केस राजधानी पटना से हैं। पटना में 4 महीने और 17 दिन बाद सबसे ज्यादा नए संक्रमित पाए गए हैं। यही नहीं बीते 24 घंटे में ही यहां कोरोना का ग्राफ बढ़कर दोगुना हो गया है। मंगलवार को यहां 39 संक्रमित ही मिले थे।
बता दे कि इससे पहले 5 फरवरी 2022 को 129 संक्रमित मिले थे। इसके बाद से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बहुत कम ही रहा। वहीं बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में पीएमसीएच के एक सीनियर डॉक्टर और दो जूनियर महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। साथ ही एक ही परिवार और मोहल्ले के कई संक्रमित मिले हैं। बिहार ही नहीं देशभर में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।