हरियाणा रोहतक , सोनीपत , | PUBLISHED BY: GARIMA-TIMES | PUBLISHED ON: 23 JUN, 2022
टकराने के बाद जली आई 10 कार
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे 334 बी पर गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। एक आई 10 कार बैरिकेट से टकराने के बाद पत्थर से टकराई जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में तीन युवक जिंदा जल गए। तीन गंभीर हैं। जानकारी के अनुसार, निर्माण के चलते बहालगढ़ में हाईवे पर पत्थर रखकर रास्ता बंद किया गया था।
आग के कारण आई 10 कार ढांचा बन गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पीजीआई रोहतक में भर्ती सभी घायल एमबीबीएस के छात्र बताए गए हैं। रात को ये छह साथी रोहतक से हरिद्वार जाने को निकले थे। हालांकि अभी पुलिस पुख्ता जानकारी नहीं दे पा रही है।
टकराने के बाद जली आई 10 कार
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में रोहतक पीजीआईएमएस के एमबीबीएस कर रहे तीन डॉक्टरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सोनीपत में कार तेज रफ्तार कार पहले पत्थरों से बने बैरिकेड से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इसके बाद रोहतक के रहने वाले तीन डॉक्टर जिंदा जल गए, जबकि 3 डॉक्टरों को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाले डाक्टरों की पहचान पुलकित (नारनौल), संदेश (रेवाड़ी) और रोहित (सेक्टर 57 गुरुग्राम) के रूप में हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल अंकित, सोमबीर व नरबीर को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस के छह छात्र कार से रोहतक से हरिद्वार (उत्तराखंड) जा रहे थे। रोहतक से एमबीबीएस के छात्र आइ-10 कार से हरिद्वार के लिए निकले थे। इसमें नारनौल निवासी पुलकित व नरबीर, रेवाड़ी निवासी संदेश, सेक्टर-57 गुरुग्राम निवासी रोहित, रोहतक के गांव खिड़वानी निवासी अंकित, कलानौर निवासी सोमबीर रोहतक पीजीआई में एमबीबीएस के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि सभी छह साथी वीरवार सुबह आई-20 कार में सवार होकर रोहतक से हरिद्वार के लिए निकले थे।
गांव राई के पास एनएच-334 बी के फ्लाईओवर को को पत्थर के बैरिकेड रखकर बंद किया गया है। नीचे से रास्ता खोला गया है। तडक़े एमबीबीएस छात्रों की कार पत्थर के बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पत्थर के सहारे कार का पिछले हिस्सा ऊपर उठ गया और कार में आग लग गई। जिससे कार सवार पुलकित, संदेश और रोहित की जलकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर सोनीपत पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।