Saturday, April 20, 2024
Homeदेशभारत में पहली बार ट्रांसजेंडर लड़का देने वाला है बच्चे को जन्म

भारत में पहली बार ट्रांसजेंडर लड़का देने वाला है बच्चे को जन्म

Transcouple: आज के विज्ञान के दौर में ऐसा लगता है कुछ भी नामुमकिन नहीं है। विज्ञान दिनों दिन तरक्करी करता जा रहा है। हाल ही में विज्ञान से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। भारत में पहली बार एक ट्रांसजेंडर लड़का बच्चे को जन्म देने वाला है। ट्रांसजेंडर कपल (Transcouple) सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी सबके साथ साझा की है।

अब 5G आधारित होगा रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम

https://garimatimes.in/railway-ticket-booking-system-will-be-based-on-5g/

Transcouple ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट 

केरल के कोझिकोड में रहने वाले ट्रांसजेंडर कपल जिया पावल और जहाद जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।  जिया पावल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी है कि उनके पति जहाद 8 महीने के प्रग्नेंट है। पोस्ट शेयर करते हुए जिया ने लिखा- हम अपने मां बनने के सपने और उसके पिता बनने के सपने को साकार करने वाले हैं। आठ महीने का बच्चा जहाद के पेट में है। हमे जो पता चला है, यह पहला ट्रांसजेंडर पुरुष है, जो बच्चे को जन्म देगा। तीन सालों से दोनों साथ में हैं।

https://www.instagram.com/p/CoFoTzxvjWH/?utm_source=ig_web_copy_link

दोनों ने करवाया है लिंग परिवर्तन

जिया पावल और जहाद दोनों ने ही अपना लिंग परिवर्तन करवाया है। जिया पवाल  पुरुष से महिला बनी हैं और जहाद महिला  से पुरुष बने हैं। दोनों ही अपने लिंग बदलने के लिए हार्मोन थेरेपी से गुजर रहे थे, लेकिन बच्चा पैदा करने के लिए थेरेपी को रोकना पड़ा।

दोनों ने करवाया है लिंग परिवर्तन

दूध पिलाने की प्लानिंग 

जहाद पुरुष बनने वाले थे लेकिन बच्चे की चाह में उन्होंने इस प्रक्रिया को रोक दिया। जिया पावल ने गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में सहयोग करने के लिए अपने परिवार और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। जहाद ने कहा कि शुरुआती चार महीनों में काफी मुश्किल हुई। उल्टियां हो रही थीं। लेकिन अब सब कुछ सामान्य है। वहीं, अब बच्चे के जन्म होने के बाद वह उसे ब्रेस्ट मिल्क बैंक के जरिए दूध पिलाने की योजना बना रहा है। जिया ने कहा कि चूंकि जहद ने दोनों स्तन हटा दिए हैं, इसलिए हमें मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट मिल्क बैंक से बच्चे को दूध पिलाने की उम्मीद है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular