Friday, March 29, 2024
Homeउत्तर प्रदेशरोहतक की जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया राम...

रोहतक की जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया राम रहीम, हनीप्रीत के साथ पहुंचा बरनावा आश्रम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा की एक अदालत से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद शनिवार को रोहतक जेल से रिहा कर दिया गया। वह रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। यह दूसरा मौका है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मांगी है। इससे पहले वह अक्टूबर 2022 में 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया था। गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले पैरोल दी गई थी।

जेल से बाहर आने के बाद दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर राम रहीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के रवाना हो गया। राम रहीम के साथ हनीप्रीत, साहिल, डॉक्टर राजा, सीपी अरोड़ा, चरणजीत सिंह सिद्धू, हर्ष अरोड़ा व प्रीतम अरोड़ा भी चार गाड़ियों के काफिला में आश्रम के लिए रवाना हुए।

बता दें कि डेरा प्रमुख 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में कैद है, जहां वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह का फरलो दिया गया था। राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के लिए दोषी ठहराया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular