Friday, April 19, 2024
Homeदिल्लीअब दिल्ली से जम्मू जाने में लगेंगे मात्र 6 घंटे

अब दिल्ली से जम्मू जाने में लगेंगे मात्र 6 घंटे

Delhi To Jammu: अब जल्द ही दिल्ली से मुंबई को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे शुरु होने वाला है। इससे इन दोनों महानगरों के बीच की दूरी कम हो जायेगी। इसके साथ ही जम्मू वालों का भी सफर आसान होने वाला है। अब दिल्ली से जम्मू का सफर (Delhi To Jammu) तय करने में मात्र 6 घंटे लगेंगे।

अमृतसर होते हुए 6 घंटे में दिल्ली से जम्मू तक का सफर होगा तय (Delhi To Jammu)

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि दिल्ली से जम्मू को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम चल रहा है। मई 2024 तक ये एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जायेगा। इस एक्सप्रेसवे के जरिए अमृतसर होते हुए लोग 6 घंटे में दिल्ली से जम्मू तक का सफर तय कर लेंगे। यही नहीं 2025 तक इसका विस्तार कटरा तक हो जाएगा, जिससे माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

 हरियाणा, कश्मीर, पंजाब जैसे राज्यों के बीच भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी

ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड कॉरिडोर को मिलाकर एक्सप्रेसवे को तैयार किया जायेगा। जम्मू और दिल्ली का सफर आसान करने के अलावा यह एक्सप्रेसवे हरियाणा, कश्मीर, पंजाब जैसे राज्यों के बीच भी कनेक्टिविटी बढ़ा देगा। इस परियोजना पर कुल मिलाकर 46 करोड़ रुपए का खर्च आयेगा। इसे एक धार्मिक कॉरिडोर भी माना जा रहा है क्योंकि आगे चलकर एक्सप्रेसवे के निमार्ण से दिल्ली से माता वैष्णव देवी का सफर आसान हो जायेगा। फिलहाल दिल्ली से जम्मू का सफर तय करने में 10 घंटे का वक्त लगता है और इसके बनने के बाद यह समय 6 घंटे का ही रह जाएगा।

बीते साल पीएम नरेंद्र मोदी ने इस एक्सप्रेसवे कीआधारशिला रखी थी। इस लिहाज से देखें तो तेजी के साथ प्रोजेक्ट पर काम हुआ है।

दिल्ली से अमृतसर पहुंचने में लगेंगे 4 घंटे 

दिल्ली से अमृतसर जाने वालों के लिए भी काफी अच्छा रहेगा। एक्सप्रेसवे के बनने से मात्र 4 घंटे में आप दिल्ली से अमृतसर पहुंच पायेंगे। अमृतसर के गोल्डन टेंपल और तरनतारन में खंदूर साहिब, गोईंदवाल साहिब जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा।  एक्सप्रेसवे पर ट्रामा सेंटर, ट्रैफिक पुलिस स्टेशन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सेवा, फूड कोर्ट, रेस्तरां और बस स्टैंड जैसी सुविधाएं भी दी जायेंगी।

 

इन राज्यों में जारी रहेगा भीषण गर्मी का कहर

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular