Wednesday, April 24, 2024
Homeहरियाणाजींदसड़ी गली संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

सड़ी गली संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

मृतक सतीश की पत्नी सुशीला ने बताया कि रविवार शाम को जब उसका पति सतीश मुर्गो वाली गाड़ी पर गया था तो वह बिल्कुल ठीक-ठाक था। उसे न तो कोई बीमारी थी और न ही उसे कुछ हुआ था।

जींद। सड़ी गली संदिग्ध हालत में जींद के एक युवक का शव एमपी के रतलाम में मिला है। युवक की पहचान दया बस्ती के रहने वाले सतीश के रूप में हुई है। सतीश मजदूरी करता था और रविवार को मुर्गों वाली गाड़ी पर गया था। इसके बाद वह वापिस नहीं लौटा था, दूर का सफर होने की वजह से पहले परिजनों ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया था। लेकिन अब शव मिलने के बाद परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि सतीश की हत्या हुई है। सिविल अस्पताल में मृतक के शव को रखा गया है, जहां मौके पर पहुँच कर परिजनों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय पुलिस ओर परिजनों को मध्य प्रदेश पुलिस का इंतजार कर रहे हैं। उनके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार राजनगर दया बस्ती निवासी सतीश मजदूरी का काम करता था। रविवार को गांव अहिरका के कुछ लोग उसे मुर्गों की गाड़ी पर मजदूरी के लिए अपने साथ ले गए थे। सोमवार को कुछ लोग सतीश के घर आए और उसका आधार कार्ड ले गए, लेकिन उन्होंने सतीश की मौत के बारे में कुछ नहीं बताया। सोमवार को 11 बजे फोन कर बताया गया कि सतीश की मौत हो गई है और वह शव को लेकर अस्पताल में आ रहे हैं।

मंगलवार रात को जैसे ही सतीश का शव अस्पताल में पहुंचा तो परिजन यहां एकत्रित हो गए और हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मृतक सतीश की पत्नी सुशीला ने बताया कि रविवार शाम को जब उसका पति सतीश मुर्गो वाली गाड़ी पर गया था तो वह बिल्कुल ठीक-ठाक था। उसे न तो कोई बीमारी थी और न ही उसे कुछ हुआ था। सोमवार को उन्हें फोन कर सूचना दी गई कि उसके पति की मौत हो गई है। वह अस्पताल पहुंचे तो शव बुरी तरह से गला हुआ था और उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी। सुशीला ने आरोप लगाया कि जिस मुर्गे की गाड़ी पर वह गया है, उन लोगों ने उसकी हत्या की है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular