Friday, March 29, 2024
Homeहरियाणापानीपतहरियाणा में फिर सूटकेस में मिली महिला की लाश, मुंह पर लगी...

हरियाणा में फिर सूटकेस में मिली महिला की लाश, मुंह पर लगी टेप, रस्सी से बंधे थे हाथ पैर

पानीपत में बंद सूटकेस में महिला का शव मिला है। महिला के मुंह पर टेप लगी हुई थी। उसके हाथ पर रस्सी से बंधे हुए थे, स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। महिला के बाल सफ़ेद है और उसकी उम्र करीब 50 से ऊपर लग रही है।

पानीपत। हरियाणा में लगातार हत्या के मामले सामने आते जा रहे हैं। कोई शरीर के टुकड़े कर के जान ले रहा है तो कोई सूटकेस में लाश को फेंक रहा है। इन मामलों से प्रदेश भर में एक डर सा बैठ गया है। ऐसा ही एक और मामला आया पानीपत से। मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पानीपत में रोहतक जयपुर हाइवे पर रेलवे ओवर ब्रिज के बाईपास पर एक संदिग्ध सूटकेस बरामद हुआ। उस सूटकेस को खोलने के बाद जो मंजर सामने था, वो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी था। सूटकेस में एक अनजान महिला की लाश थी।

जानकारी के अनुसार पानीपत में रोहतक जयपुर हाइवे पर रेलवे ओवर ब्रिज पर बाईपास पर मंगलवार को बंद सूटकेस में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला के मुंह पर टेप लगी हुई थी। उसके हाथ पर रस्सी से बंधे हुए थे, स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसपी, सीआईए और सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया । टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। अब पुलिस के सामने पहला सवाल था कि आखिर वो महिला कौन थी? किसने उसका कत्ल किया? कत्ल के पीछे कातिल का मकसद क्या था? क्या रेप के बाद महिला का मर्डर किया गया था? या दुश्मनी और बदले की खातिर उसे बेरहम मौत दी गई थी?

मौके पर पहुंचे जाँच अधिकारी

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर हाईवे पर ग्रिल के बीच में करीब 12 बजे राहगीरों की नजर कपड़े का सूटकेस पड़ा हुआ था। उन्होंने सूटकेस खोला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। सूटकेस के अंदर सामान की बजाय महिला का शव था। शव गली सड़ी हालत में था। मुंह पर टेप लगी थी, उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। महिला के बाल सफेद हैं। जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष अनुमानित है। जैसे-जैसे सूचना मिलती रही, मौके पर स्थानीय गांव के लोग पहुंचने लगे। वहां लोगों की भीड़ लग गई।

महिला की पहचान करवाने के लिए उसके मुंह पर लगी टेप को उतारा गया। करीब 50 से ज्यादा लोगों को इसकी पहचान करवाई गई। करीब दो घंटे तक भी महिला की कोई पहचान नहीं पाई। सूटकेस के अंदर से कोई भी दस्तावेज वगैरह नहीं मिले, जिससे महिला की शिनाख्त हो सके। राहगीरों ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस, तीनों CIA समेत तमाम पुलिस दलबल मौके पर पहुंचा। जहां पहुंचने के बाद पुलिस ने FSL टीम को भी सूचित किया। सभी टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

पूछताछ कर रही पुलिस

इसके बाद मौके पर एम्बुलेंस को बुलाया गया। शव को मौके से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम में महिला के मौत के असल कारणों एवं हत्या करने के तरीकों का खुलासा होगा। मौके पर सूचना मिलने के बाद पुलिस दलबल मौके पर पहुंचा। ASP IPS मयंक मिश्रा भी पहुंचे। सभी जरूरी साक्ष्य को जुटाए गए। पुलिस ने हर एंगल पर मौके पर जांच की। पहचान न होने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP शशांक कुमार सावन ने पांच टीमें गठित की। ये टीम ASP के नेतृत्व में काम करेगी। टीमों में CIA 1, 2 व 3 के साथ-साथ सेक्टर 29 थाना पुलिस और साइबर टीम शामिल हैं। सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular