Thursday, April 25, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में आधी रात को घर में घुसे दबंग, दो लोगों पर...

रोहतक में आधी रात को घर में घुसे दबंग, दो लोगों पर लाठी डंडो और कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

रोहतक के भालौठ गांव में रात करीब एक बजे एक घ्रर में लाठी डंडों और कुल्हाड़ी लेकर गांव के ही दबंग घुस गए और उन्होंने सोते हुए परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो लोगों को चोटें आई है। उन्हें रोहतक के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रोहतक। रोहतक में दबंगों और बदमाशों का कहर आये दिन लोग झेल रहे हैं। मामूली कहासुनी में भी दबंग लोग दूसरों की जान लेने से नहीं कतरा रहे। ऐसा ही एक मामला गांव भालौठ से सामने आया है। जहां एक घर में आधी रात के समय कुछ दबंग हथियारों के साथ घुस गए और सोते हुए परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो युवकों को चोटें आई हैं। इसका मामला आईएमटी थाने में दर्ज करवाया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में भालौठ गांव निवासी श्रीकृष्ण ने बताया है कि वह किसान है। रात को वह और उसका भांजा सुखलाल अपने घर में नीचे सो रहे थे। आधी रात को करीब एक बजे गांव के रहने वाले दबंग धीरज, अंकित उर्फ मुस्सा, तन्नु आदि उनके घर की दीवार फांद कर घर के अंदर घुस गए। सभी के हाथ में लाठी डंडे और कुल्हाड़ी थे। श्रीकृष्ण ने बताया है कि धीरज के हाथ में कुल्हाडी थी व बाकी के हाथ में डंडे थे। उन सभी ने सोते हुए उसके और उसके भांजे के ऊपर एकदम से हमला कर दिया। धीरज ने उसकी कमर में कुल्हाड़ी मारी तथा बाकियों ने उसके भांजे को लाठी से मारना शुरू कर दिया।

उनकी चीखें सुनकर परिवार के बाकी लोग भी जाग गए। सभी को आता हुआ देख कर वे फिर से दीवार फांद कर भाग गए। जाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कह गए कि अगर पुलिस को कोई खबर की या कोई क़ानूनी कार्रवाई करवाई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद परिजन उन्हें घायल अवस्था में लेकर इलाज के लिए सामान्य अस्पताल किलोई पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने श्रीकृष्ण की कमर में टांके लगाए व सुखपाल को लगी गुम चोटों का भी इलाज किया। श्रीकृष्ण को चोट ज्यादा होने के कारण उसे सिविल हस्पताल रोहतक में रैफर कर दिया गया।

श्रीकृष्ण ने अपनी शिकायत में पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले सभी आरोपी बाहर घूम रहे है। जिसकी वजह से उसे डर है कि उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। ऐसे में अगर कुछ भी अनहोनी उसके परिवार के साथ होती है तो जिम्मेवार उपरोक्त सभी आरोपी होंगे। श्रीकृष्ण ने अपील की है कि सभी आरोपियो के खिलाफ सख्त से सख्त क़ानूनी कार्यवाही की जाये। आईएमटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular