Friday, April 19, 2024
Homeदेशशरीर पर लगायेंगे नारियल तेल तो कोसों दूर रहेंगे मच्छर, रिसर्च में...

शरीर पर लगायेंगे नारियल तेल तो कोसों दूर रहेंगे मच्छर, रिसर्च में खुलासा

Coconut Oil: गर्मी हो, बरसात हो या फिर ठंड हर मौसम में मच्छर काफी परेशान करते हैं। लगभग हर जगह लोग मच्छर से काफी परेशान रहते हैं। इस समस्या से निदान पाने के लिए मॉस्किटो क्वॉयल, लोशन, स्प्रे जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसादेह होती है। हाल ही में जो रिसर्च हुआ है उसमें बताया गया है कि नारियल तेल (Coconut Oil) के इस्तेमाल से मच्छर कोसों दूर रहते हैं।

नारियल  (Coconut Oil) की खुशबू से दूर होते हैं मच्छर 

जर्नल आईसाइंस में पिछले दिनों एक रिपोर्ट छपी थी। जिसमें कहा गया था कि  नारियल की खुशबू से मच्छर  दूर रहते हैं। रिपोर्ट में दावा किया है कि  जब आप अपने शरीर पर नारियल की खुशबू वाला सेंट या फिर साबुन लगाते हैं तो मच्छर आपसे दूर रहते हैं। वहीं दूसरी ओर ये भी कहा गया है कि नींबू की महक वाले साबुन, पाउडर और सेंट मच्छरों को ज्यादा आकर्षित करते हैं। यदि आप नींबू की महक वाले साबुन या पाउडर को इस्तेमाल करते हैं तो मच्छर आपको ज्यादा काटेंगे। क्योंकि नींबू की महक से मच्छर समझ नहीं पाते हैं कि इंसान है या फल है।

शरीर पर लगायें नारियल का तेल 

मच्छरों को दूर रखने के लिए आप चाहें तो शरीर पर नारियल का तेल लगा सकते हैं या फिर नारियल वाले साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं मच्छरों को दूर करने के लिए आप नारियल की खुशबू वाले सेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सोने जाने से पहले थोड़ा सा नारियल तेल सिर में भी लगा लें तो इसकी खुशबू से मच्छर दूर रहेंगे।

ये भी पढ़ें- नर्सिंग और फार्मासिस्ट के पदों पर निकली बंपर भर्ती

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular