Friday, February 7, 2025
HomeपंजाबCM Mann का आरोप, भाजपा राज्य में राज्यपाल शासन की मांग कर...

CM Mann का आरोप, भाजपा राज्य में राज्यपाल शासन की मांग कर रही

CM Mann, पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सहित BJP के नेताओं पर राज्य में राज्यपाल शासन की मांग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि ये नेता हमेशा पंजाब विरोधी रहे हैं।

मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष आप पर राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का आरोप लगा रहा है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच भी खींचतान चल रही है।

PM Kisan Yojana: आ गई किसान योजना की 13वीं किस्त, चेक करें आपको 2000 रुपये मिले या नहीं

मान ने ट्वीट किया, कैप्टन अमरिंदर सिंह, केवल ढिल्लों, बलबीर सिद्धू, फतेह जंग बाजवा, राजकुमार वेरका, गुरप्रीत सिंह सोढ़ी (सभी कांग्रेस नेता जो अब भाजपा में हैं) अकसर राज्यपाल के आवास के आस-पास देखे जा सकते हैं।

ये पंजाब में राज्यपाल के शासन की बात कर रहे है। पंजाब के लोग सब जानते हैं कि ये लोग हमेशा पंजाब विरोधी रहे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular