Tuesday, April 16, 2024
Homeधर्मजल्द लगने वाला है चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें सावधान

जल्द लगने वाला है चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें सावधान

Chandra Grahan 2023: 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) लगने वाला है। भारत में यह चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 8:44 बजे से देर रात 1:01 बजे तक लगेगा। इस तरह यह 5 मई से शुरू होकर 6 मई की तारीख में खत्म होगा। भारत के अलावा एशिया, यूरोप, अफ्रीका, हिंद महासागर, प्रशांत और अटलांटिक में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।

हिंदू ग्रंथों में ग्रहण को शुभ समय नहीं माना जाता है। ऐसे में सावधानी बरतनी आवश्यक होती है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के वक्त ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।  चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं, जिसका प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर होता है।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें ये ध्यान 

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भोजन नहीं करना चाहिए।  ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु के जीवन पर पड़ता है। घर में पहले से पके हुए भोजन में ग्रहण लगने से पहले तुलसी के पत्ते या फिर गंगाजल छिड़क देना चाहिए। ऐसा करने से भोजन अशुद्ध नहीं होता है।

ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाओं को किसी भी धार वाली चीज का उपयोग ना करें। जैसे चाकू-कैंची जैसी चीजों का इस्तेमाल ना करें।

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर के अंदर ही रहें। ग्रहण की अवधि तक घर से बाहर ना निकलें।

ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाओं को  ग्रहण के समय सोना वर्जित है। ऐसे वक्त में आपको सीधा बैठ कर भगवान का नाम जपना चाहिए, या फिर मंत्र जाप करना चाहिए। ग्रहण के समय फोन को भी नहीं देखना चाहिए।  इसका बुरा असर आपके बच्चे पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Gmail यूजर्स रहें सावधान नए स्कैम ने मचाया हाहाकार, गूगल ने जारी किया अलर्ट

ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिलाओं को नहा-धोकर साफ और स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए। इस बात का खास ख्याल रखें कि नहाते वक्त अपने नहाने के पानी में गंगा जल जरुर से डाल लें। साथ ही अपने हाथों से सफेद चीजों जैसे चीनी, आटा या फिर दूध जैसी वस्तुओं का दान गरीबों में करें।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular