Thursday, April 25, 2024
Homeउत्तर प्रदेशबिहार में होली से पहले पुलिस ने जारी की गाइडलाइन्स

बिहार में होली से पहले पुलिस ने जारी की गाइडलाइन्स

Bihar Holi: पूरे देश भर में 8 मार्च को रंगो का त्योहार होली (Holi) मनाई जायेगी। होली के रंग में भंग ना पड़े ऐसे में बिहार में होली को लेकर (Bihar Holi) पुलिस की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई है। ताकि होली के रंग में भंग ना पड़े। पुलिस प्रशासन के द्वारा जारी किए गए इन नियमों का उल्लंघन करने पर आपके खिलाफ कार्रवाही हो सकती है।

बिहार पुलिस की ओर से महिला का सम्मान करने की अपील (Bihar Holi) 

बिहार पुलिस की ओर से होली को लेकर ट्विटर के माध्यम से गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें अपील की गई है कि होलिका दहन विवादित स्थल पर ना करें। होली पर्व पर पांरपरिक लोक संगीत के गायन में अश्लील और फूहड़ शब्दों का इस्तेमाल ना करें। अश्लील गानों को ना बजायें। महिलाओं का सम्मान करें। किसी व्यक्ति विशेष, वर्ग विशेष अथवा संप्रदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी ना करें। राज्य में पूर्णत शराबबंदी है। मद्यपान पूर्णत वर्जित है। शराब क्रय, विक्रय और प्रयोग करने पर विधि सम्मत कार्रवाही की जायेगी। किसी भी शिकायत पर 112 नंबर पर कॉल करें। बिहार पुलिस हमेशा आपके साथ है।

https://twitter.com/bihar_police/status/1631704545247252481?s=20

यूपी में भी होली को लेकर गाइडलाइन जारी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगले कुछ महीनों में त्योहारों के कारण अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं का आयोजन होगा, मेले आदि लगेंगे लेकिन उल्लास और उमंग के बीच कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। उन्होंने कहा है कि  होली के मौके पर कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक रूप से उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। होली के मौके पर फूहड़ गाने नहीं बजेंगे। धर्मस्थलों पर रंग ना डाला जायें।

होलिका दहन की राख से दूर होंगे सारे कष्ट

https://garimatimes.in/holika-dahan-2023-all-troubles-will-go-away-from-the-ashes-of-holika-dahan/

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular