Friday, September 19, 2025
Homeदिल्लीपूर्व CM हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, झारखंड हाई कोर्ट ने दी...

पूर्व CM हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, झारखंड हाई कोर्ट ने दी जमानत

भूमि घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। सोरेन को 50 हजार रुपए के 2 मुचलके पर जमानत दी गई है।

सोरेन के वरिष्ठ वकील अरुणाभ चौधरी ने बताया कि सोरेन को जमानत दे दी गई है। आज कोर्ट के आदेश की कॉपी चली जाएगी कल वे बाहर आ सकते हैं।

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 की रात को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सोरेन वर्तमान में बिरसा मुंडा जेल में हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर प्रसन्नता जताई और कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

RELATED NEWS

Most Popular