Wednesday, April 24, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाBharat Jodo Yatra: आज शाम हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी भारत...

Bharat Jodo Yatra: आज शाम हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, देखें पूरा कार्यक्रम

Bharat Jodo Yatra in Haryana: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को उत्तरप्रदेश से हरियाणा में फिर से प्रवेश करेगी और 5 से 10 जनवरी के बीच राज्य के चार जिलों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा 5 जनवरी की शाम को उत्तर प्रदेश से पानीपत जिले के सनौली खुर्द गांव से हरियाणा में प्रवेश करेगी, यहां रात्रि विश्राम करेंगे। हरियाणा में दूसरे चरण में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 150 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, गुरुवार शाम पानीपत में प्रवेश करने के बाद, अगले दिन यात्रा सुबह सनोली-पानीपत रोड से शुरू होगी और दोपहर बाद पानीपत में एक जनसभा होगी। यहां राहुल गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। बाबरपुर अनाज मंडी में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा अगली सुबह घरौंडा के कोहंड गांव से शुरू होगी और रात्रि विश्राम करनाल जिले में होगा। करनाल में एक कबड्डी मैच देखेंगे और कुरुक्षेत्र में वह धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे और 8 जनवरी को ब्रह्म सरोवर में “आरती” में भी शामिल होंगे। अगले दो दिन यात्रा कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले में होगी। यात्रा पंजाब में प्रवेश करने से पहले अंबाला टोल के पास हरियाणा-पंजाब सीमा पर एक शाम के ब्रेक के साथ शाहपुर अंबाला कैंट से फिर से शुरू होगी। 10 जनवरी को यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ पर रहेगी। इसके अलावा एनएसजी कमांडो भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। जिला पुलिस उनकी सुरक्षा का बाहरी दायरा बनाकर रखेगी। राहुल गांधी की यात्रा में उनकी सुरक्षा के लिए 100 मीटर का एक डी-सुरक्षा चक्र बनेगा। इसमें राहुल गांधी के अंगरक्षकों के साथ एनएसपी के कमांडों और सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मी रहेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular