Thursday, March 28, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के बाजारों में महिला चोरों से सावधान, खरीदारी कर ई रिक्शा...

रोहतक के बाजारों में महिला चोरों से सावधान, खरीदारी कर ई रिक्शा में बैठी महिला का बैग काटकर चुराए 2 पर्स

ई-रिक्शा वाले ने कोर्ट के पास जाकर दोनों महिलाओं व बच्चे को उतरने के लिए कहा तो उनका कहना था कि वे आगे उतरेंगी। इसके बाद वे दोनों महिलाएं बच्चे सहित सुभाष चौक मानसरोवर पार्क के पास उतर गई। जब पीड़िता ने डी-पार्क के पास जाकर देखा तो पाया कि उसका थैला कटा हुआ था।

रोहतक। रोहतक के बाजारों में महिला चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। किलारोड बाजार में सामान खरीदने आई महिला जैसे ही ई रिक्शा में बैठी तभी दो महिला चोर भी अपने बच्चे लेकर उसमे बैठ गई। कोर्ट के आगे उतरने की बात की थी लेकिन जब ई-रिक्शा वाले ने कोर्ट के पास जाकर दोनों महिलाओं व बच्चे को उतरने के लिए कहा तो उन्होंने आगे उतरने का बहाना बनाया। फिर दोनों महिलाएं बच्चे सहित सुभाष चौक मानसरोवर पार्क के पास उतर गई। जब महिला ने अपना बैग देखा तो वो कटा हुआ था और उसमे से दो पर्स गायब थे। बाजारों में खरीदारी करते वक्त सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि गिरोह की महिलाएं पहले रेकी करती हैं इसके बाद वारदात को अंजाम देतीं। पहले भी ऐसे हादसे सामने आ चुके हैं।

जानकारी के अनुसार रोहतक में एक बार फिर ई-रिक्शा में सवार होकर महिला चोरों ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। उन्होंने ई-रिक्शा में बैठ कर दूसरी महिला सवारी का बैग काटकर उसके बैग से दो पर्स चुरा लिया। महिला का एक पर्स कैश से भरा हुआ था और दूसरा आभूषणों से जिसकी वह खरीदारी कर वापिस घर जा रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा में सवार हुई 2 महिला चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

गांव बलियाणा निवासी मुकेश कुमार ने बताया उसकी पत्नी सीमा रानी कॉलेज में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनके घर में करीब 20 दिन बाद शादी है। शादी के लिए गहने खरीदने थे, इसलिए उसकी पत्नी सीमा बाजार में खरीददारी करने गई थी। सीमा ने बाजार से सुनार की दुकान से 41684 रुपए के सोने के गहने खरीदे। वहीं पर्स में 25 हजार रुपए नकद भी थे। इसके बाद उन्होंने किला रोड से कपड़े की खरीददारी की। सीमा के साथ उनकी सहेली भी थी। कपड़े खरीदने के बाद दोनों सहेलियां डी-पार्क जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी। वहीं इस ई-रिक्शा में दो महिलाएं व एक बच्चा भी बैठे। जिन्होंने रोहतक कोर्ट जाने के लिए कहा।

जब ई-रिक्शा वाले ने कोर्ट के पास जाकर दोनों महिलाओं व बच्चे को उतरने के लिए कहा तो उनका कहना था कि वे आगे उतरेंगी। इसके बाद वे दोनों महिलाएं बच्चे सहित सुभाष चौक मानसरोवर पार्क के पास उतर गई। जब सीमा ने डी-पार्क के पास जाकर देखा तो पाया कि उसका थैला कटा हुआ था। जब सीमा रानी ने अपना थैला संभाला तो उसमें रखे दो पर्स गायब मिले। जिनमें से एक में 41684 रुपए के गहने थे। वहीं दूसरे पर्स में 25 हजार नकदी थी। इस चोरी का पता लगने के बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने परिवार वालों को दी। वहीं शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular