Saturday, April 20, 2024
Homeस्वास्थ्यHealthy Tips: सावधान, इन फलों को ना खाएं एक साथ सेहत पर...

Healthy Tips: सावधान, इन फलों को ना खाएं एक साथ सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Healthy Tips: फल का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फल स्वास्थ्य (Healthy Tips) के लिए अति उत्तम होते हैं लेकिन  कुछ ऐसे फलों के कॉम्बिनेशन होते हैं, जिसका सेवन एक साथ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आप फलों का सेवन एक साथ करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकती है। इससे पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है साथ ही कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो जाती है। आइए आपको बताते हैं कि किन फलों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए-

नींबू और पपीता (Healthy Tips)

कभी भी खट्टे और मीठे फलों को साथ में नहीं खाना चाहिए। इतना ही नहीं, फ्रूट चाट बनाते समय अगर आप इसपर नींबू का रस छिड़कते हैं, तो यह आपकी सेहत  को बिगाड़ सकता है। यदि आप नींबू के साथ पपीता का सेवन करते हैं, तो यह आपके हीमोग्लोबिन पर बुरा असर डाल सकता है। साथ ही इसके कारण एनीमिया जैसी परेशानी हो सकती है।

केला और अमरुद (Healthy Tips)

केला और अमरुद को एक साथ नहीं खाना चाहिए। एक साथ केला और अमरुद को खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। इसके अलाना केला और अमरुद साथ खाने से सिर दर्द भी हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि केला और अमरुद एक साथ न खाएं।

गाजर और संतरा

यदि आप  गाजर और संतरा को एक साथ मिलाकर खा रहे हैं, तो इससे आपके सेहत पर असर पड़ सकता है। गाजर और संतरा का एक साथ सेवन करने से किडनी पर इसका बुरा असर हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन सीने में जलन और पित्त की समस्या को उत्पन्न कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि गाजर और संतरा का एक साथ सेवन न करें।

संतरा और दूध

भूल से भी संतरा और दूध का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे आपको पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही संतरे में एसिड होता है, जो शरीर के एंजाइम को नष्ट कर सकता है। जिसका असर पाचन पर पड़ सकता है। इससे बगलम और कफ की समस्या हो सकती है। इसी तरह दूध के साथ अन्य खट्टे फल जैसे- अनानास, नींबू, अंगूर जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, आप मीठे फलों का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular