Thursday, April 25, 2024
HomeदेशBank Holidays: अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों...

Bank Holidays: अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in April 2023: चालू फाइनेंशियल ईयर 2022-23 कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है। 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुछ बड़े बदलाव होंगे। कई बदलावों के बीच बैंक की हॉलिडे के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अगर आपका भी अप्रैल में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप अभी से प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आपको भी अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियों के बारे में जानना जरूरी है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले महीने में 15 दिन बैंकों का कामकाज नहीं होगा। आधे महीने की इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार का अवकाश भी शामिल हैं। बता दें कि देश के ज्यादातर बैंकों के काम पर RBI का नियंत्रण होता है। बैंक अवकाश रिजर्व बैंक की सहमति के बाद तय किए जाते हैं। सरकारी और निजी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को काम नहीं होता है। अप्रैल माह की पहली छुट्टी एक अप्रैल को बैंक खातों के वार्षिक समापन के साथ शुरू होगी। चार अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा।

अप्रैल 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची
1 अप्रैल, 2023 (शनिवार)- बैंक खाते की वार्षिक क्लोजिंग
2 अप्रैल, 2023 (रविवार)- अवकाश
4 अप्रैल, 2023 (मंगलवार)- महावीर जयंती
5 अप्रैल, 2023 (बुधवार)- बाबू जगजीवन राम जन्मदिवस
7 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
8 अप्रैल 2023 (शनिवार)- माह का दूसरा शनिवार
9 अप्रैल, 2023 (रविवार)- अवकाश
अप्रैल 14, 2023 (शुक्रवार) – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चीराओबा/बैसाखी/बैसाखी/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू महोत्सव/बिसु महोत्सव
15 अप्रैल, 2023 (शनिवार) – विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस
16 अप्रैल, 2023 (रविवार)- अवकाश
18 अप्रैल, 2023 (मंगलवार) – शब-ए-क़द्र
अप्रैल 21, 2023 (शुक्रवार) – ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा
22 अप्रैल, 2023 (शनिवार) – महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)
23 अप्रैल, 2023 (रविवार)- अवकाश
30 अप्रैल, 2023 (रविवार)- अवकाश।

आज के समय में देश के अधिकतर बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन सर्विस देते हैं। ऐसे में पूरे महीने बैंक के कामकाज से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। इस दौरान एटीएम, कैश डिपॉजिट, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग काम करते रहेंगे।

Bank Holidays: मार्च के महीने में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular