Friday, March 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकसावधान ! रोहतक में आने वाली है भीषण शीत लहर, सीवियर कोल्ड...

सावधान ! रोहतक में आने वाली है भीषण शीत लहर, सीवियर कोल्ड डे के साथ कोहरे का अलर्ट

रोहतक। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से देश के मैदानी इलाके भीषण शीत लहर की चपेट में आने वाले हैं। रोहतक सहित कई इलाकों में कोहरे और कंपकपाती ठंड से लोगों को जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 जनवरी से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक चल सकता है। रोहतक में रात के साथ दिन में भी तापमान में करीब 2 डिग्री की कमी के साथ ठंड बनी हुई है। शीत लहरों के कारण मौसम ठिठुराने वाला रहा। यह स्थिति 12 जनवरी तक बनी रहने की संभावना है।

 रोहतक की सर्दी अब शिमला जैसी होने लगी है रात का तापमान सीजन में पहली बार 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान आंका गया है। शहर का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आने वाले 4 दिनों के दौरान सम्पूर्ण इलाके में तापमान में इसी तरह की गिरावट बनी रहेगी। आफत भरी शीतलहर से आमजन को राहत मिलने की संभावना बन रही है। सुबह 11 बजे तक गहरी धुंध भी छाई। इसके चलते दृश्यता मात्र 10 मीटर की ही रही। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर क्षेत्रों मे कोल्ड डे या सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

बढ़ती सर्दी के कारण मौसम विभाग ने भी आरेंज अलर्ट के बाद यैलो अलर्ट की भी चेतावनी जारी कर दी है। अब सोमवार को ऑरेंज अलर्ट बना रहेगा। इसमें सुबह और शाम के समय घनी धुंध छाने के अलावा ठंडा दिन रहने का अनुमान जताया गया है। इसके बाद मंगलवार से यैलो अलर्ट में तब्दील होने का अनुमान है। इस यैलो अलर्ट में घना कोहरा छाने की संभावना है।

सुबह कोहरे से भरा दिल्ली रोड का नजारा

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव होने से एनसीआर दिल्ली धीरे ठंड से राहत मिलने की संभावना बन रही है। अब 12 जनवरी के बाद बादल छाने का अनुमान बना हुआ है। यानि लोहड़ी और मकर संक्राति पर बूंदाबांदी का अनुमान जताया जा रहा है। इन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों पर आंशिक बादलवाई देखने को मिलेगी। क्षेत्रों में गहरी धुंध या घना कोहरा छाया रहा और कुछ एक स्थानों पर दृश्यता 10 मीटर तक आंकी गई।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular