Tuesday, March 19, 2024
Homeदिल्लीआज से खुलेगा आश्रम फ्लाईओवर, राजधानी में मिलेगी जाम से राहत, पढ़ें...

आज से खुलेगा आश्रम फ्लाईओवर, राजधानी में मिलेगी जाम से राहत, पढ़ें दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

राजधानी दिल्ली को आज से कई मायनों में जाम से राहत मिलने वाली हैं। आज आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन होने वाला है। दिल्ली पुलिस ने उद्घाटन के बाद सोमवार को शाम 5 बजे से आश्रम फ्लाईओवर को फिर से खोलने के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर विस्तार का उद्घाटन करेंगे। रविवार को जारी एडवाइजरी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी कि वे हमेशा की तरह अपनी यात्रा की योजना बनाएं और असुविधा से बचने के लिए क्षेत्र में तैनात अपने कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इसने कहा कि बारापुला फ्लाईओवर का उपयोग करने वाले यात्रियों को निम्नलिखित गंतव्यों के लिए आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

एडवाइजरी के मुताबिक, डीएनडी से आने वाले और गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए और सफदरजंग की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को बारापुला फ्लाईओवर के बजाय आश्रम फ्लाईओवर लेने की सलाह दी जाती है। गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए, सदरजंग और धौला कुआं की ओर से आने वाले और सराय काले खां, गाजियाबाद, डीएनडी, नोएडा और ट्रांस-यमुना क्षेत्रों की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को बारापुला फ्लाईओवर के बजाय आश्रम फ्लाईओवर ही लेने की सलाह दी जाती है।

भारी वाहनों जैसे बसों, ट्रकों आदि को अभी भी अगली सूचना तक आश्रम फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे पर अनुमति नहीं है। सराय काले खां से आने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग न करें। आश्रम फ्लाईओवर को जनता के लिए खोल दिए जाने के बाद दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन परेशानी मुक्त हो जाएगा। फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू हुआ था। परियोजना की कुल लागत 128.25 करोड़ रुपये है जबकि रैंप सहित फ्लाईओवर की कुल लंबाई 1425 मीटर है।

हरियाणा-यूपी के बीच बन रहा नया एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद की नोएडा और गाजियाबाद से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular