Thursday, September 19, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवAmritpal ने लोकप्रियता भुनाने के लिए किया था वारिस.. का गठन

Amritpal ने लोकप्रियता भुनाने के लिए किया था वारिस.. का गठन

Amritpal, पंजाब पुलिस को अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के वहां से जब्त दस्तावेजों से इस बात का खुलासा किया कि अलगाववादी अमृतपाल सिंह ने ‘वारिस पंज-आब दे’ का गठन दिवंगत अभिनेता दीप सिद्धू के भाई द्वारा पहले से चलाए जा रहे संगठन वारिस पंजाब दे की लोकप्रियता भुनाने के लिए किया था।

दस्तावेज के अनुसार, वारिस पंजाब दे संगठन पर काबिज होने में असफल होने के बाद खालिस्तान-समर्थक अमृतपाल ने उसके जैसे नाम वाले दूसरे संगठन ‘वारिस पंज-आब दे’ का गठन किया।

दीप सिद्धू के भाई मनदीप ने फतेहगढ़ साहिब में चार जुलाई, 2022 को संगठन का गठन किया था, जिसका उद्देश्य ‘सर्व शिक्षा अभियान’ को बढ़ावा देना, प्रदूषण से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना, नशा करने वाले युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना और प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों की मदद करना था। इसमें पदाधिकारियों की भूमिकाओं और चुनाव सहित अन्य सख्त नियम तय किए गए थे।

चेन्नई में स्थापित हो सकती है Apple की नई फैक्ट्री 

मनदीप ने कहा कि इस संगठन का मकसद उनके दिवंगत भाई के सपने को पूरा करना था, जो पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहते थे। अगस्त 2022 में जब अमृतपाल विदेश से लौटा और ‘वारिस पंजाब दे’ के कागजात मांगे तो मनदीप ने उन्हें सौंपने से इनकार कर दिया।

इसके बाद अचानक से ‘वारिस पंज-आब दे’ नामक एक नया संगठन सामने आया, जिसके साथ दीप सिद्धू का आधिकारिक फेसबुक पेज जुड़ा हुआ था। यह मोगा जिले में पंजीकृत था, इसकी शुरुआत की तारीख 15 दिसंबर, 2021 दर्शायी गई थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular