Friday, March 29, 2024
Homeदेशअब इस उम्र के लोग नहीं कर पायेंगे अमरनाथ यात्रा

अब इस उम्र के लोग नहीं कर पायेंगे अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra: हर साल एक बड़ी संख्या में लोग अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) करते हैं। लेकिन अमरनाथ यात्रा को लेकर अब नया नियम बनाया गया है। इस नये नियम के मुताबिक अब 13 से कम उम्र और 75 साल से अधिक उम्र के लोग अमरनाथ यात्रा नहीं कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के नए नियम लागू 

62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरु होने वाली है। 17 अप्रैल से यात्रा के लिए पंजीकरण शुरु हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। लेकिन इसी बीच अमरनाथ यात्रा को लेकर नए नियम जारी हुए हैं। इसके मुताबिक छह सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था वाली किसी भी महिला को यात्रा का भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।  सभी इच्छुक यात्रियों के लिए पूरे भारत में नामित डॉक्टरों से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र हासिल करना जरूरी है।

इन लोगों का नहीं होगा रजिस्ट्रेशन 

  • 6 हफ्ते से ज्यादा की प्रेग्नेंट महिलाएं
  • 13 साल से कम उम्र के बच्चे
  • 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग
  • किसी गंभीर बीमारी के पेशेंट
  • ब्लड प्रेशर
  • डायबिटीज
  • सांस की बीमारी
  • जॉइंट पेन
  • मिर्गी के दौरे

इन तमाम बीमारियों से पीड़ित लोगों का अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा।

बता दें कि बाबा अमरनाथ की यात्रा दो रास्तों से की जा सकती है। पहला रास्ता तो दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के जरिये पारंपरिक 48 किलोमीटर का मार्ग और दूसरा रास्ता मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग।  अधिकारियों ने कहा कि यात्रा दोनों रास्तों से एक साथ शुरू होगी। बीते साल की मैन्युअल प्रक्रिया की बजाय इस बार यात्रियों के लिए आधार प्रमाणीकरण आधारित फॉर्म जनरेशन सिस्टम बनाया गया है। बीते साल तक यात्रियों को फॉर्म मैन्युअल रूप से दिए जाते थे। अब फॉर्म सिस्टम जनरेट किए जायेंगे।

ये भी पढ़ें- इस मदर्स डे अपनी मां को दें ये फाइनेंशियल गिफ्ट, बुढ़ापे में नहीं रहेगी पैसों की कमी

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular