Saturday, October 19, 2024
Homeदेशअब सूरज चाचू पर जाएगा ISRO का आदित्य-L1

अब सूरज चाचू पर जाएगा ISRO का आदित्य-L1

Aditya L-1: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के साथ भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। भारत ऐसा पहला देश बन गया है जिसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जाने सफलता हासिल की है। इस बड़ी सफलता के बाद अब ISRO का आदित्य-L1 सूरज पर जाने की तैयारी में है।

एक हफ्ते के अंदर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) पहला सोलर मिशन शुरु करने जा रहा है। ISRO अहमदाबाद सेंटर  के अधिकारी नीलेश एम देसाई ने बताया कि इसरो 2 सितंबर को सोलर मिशन Aditya L-1 लॉन्च कर सकता है।

Aditya L-1 पूरी तरह से मेक इन इंडिया इनिशिएटिव 

आदित्य-L1  सूर्य-पृथ्वी के लैग्रेंजियन पॉइंट पर रहकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा। यह पॉइंट पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। यहां तक पहुंचने में इसे करीब 109 दिन लगेंगे। इस मिशन का लक्ष्य L1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है।

सूरज की ऑब्जर्वेशन के लिए पहला इंडियन स्पेस मिशन

बता दें कि सूरज की ऑब्जर्वेशन के लिए पहला इंडियन स्पेस मिशन होगा। आदित्य-एल1 मिशन का मकसद एल1 के चारों तरह के ऑर्बिट से सूर्य की स्टडी करना है। यह स्पेसक्राफ्ट 7 पेलोड लेकर जायेगा जो अलग-अलग वेव बैंड में फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (सूर्य की दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह) और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) का ऑब्जर्वेशन करने में मदद करेंगे। आदित्य-एल1 पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है, जिसमें राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी है।

ये भी पढ़ें- भगवान शंकर की कृपा पाने के लिए सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये उपाय

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular