Saturday, April 20, 2024
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में अडानी ग्रुप को लगा बड़ा झटका

यूपी में अडानी ग्रुप को लगा बड़ा झटका

Adani Group: हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट (Hindenburg Research)  के बाद से ही लगातार अडानी ग्रुप  (Adani Group) घाटे में चल रहा है। शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के शेयर गिरते जा रहे हैं। गौतम अडानी की संपत्ति को अरबों का नुकसान हो चुका है। उनकी आधी से ज्यादा संपत्ति खत्म हो चुकी है। इसी बीच यूपी में भी अडानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (एमवीवीएन) ने तय दर से 40 प्रतिशत अधिक दर को आधार बनाते हुए अदाणी समूह के स्मार्ट प्रीपेड मीटर का टेंडर निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

 5,400 करोड़ रुपये का टेंडर : Adani Group

सामने आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार की इकाई मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने अडानी समूह का तकरीबन 5,400 करोड़ रुपये का टेंडर रद्द कर दिया है। यह टेंडर स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Meters) लगाने को लेकर था। मंध्याचल में 72 लाख स्मार्ट मीटर की आपूर्ति होनी थी। लेकिन टेंडर की दर अनुमानित लागत से करीब 48 से 65 प्रतिशत अधिक होने की वजह से इसका विरोध हो रहा था। अडानी की ओर से प्रति स्मार्ट मीटर की कीमत 10 हजार रुपए बताई गई थी जो टेंडर में सबसे कम थी। लेकिन  रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन के स्टैंडिंग बिलिंग गाइडलाइन के तहत 6 हजार रुपये प्रति मीटर की लागत को देखते हुए इसे कथित तौर पर ज्यादा माना गया है।

5,400 करोड़ रुपये का टेंडर

कारपोरेशन के चेयरमैन ने कहा कोई जानकारी नहीं 

इस संबंध में  पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने कहा कि अभी उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से रिपोर्ट आने के बाद वे कुछ कह सकेंगे।

अडानी के टेंडर पर भी खतरा 

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (MVVNL) को स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग के लिए एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (एएमआई) सर्विस प्रोवाइडर चाहिए था  जिसके लिए ई-टेंडर पास किया गया था। मैसर्स अडानी पावर ट्रांसमिशन के अलावा जीएमआर, एलएंडटी और इंटेलिस्मार्ट इंफ्रा ने भी बोली लगाई। इसके बाद अडानी को टेंडर मिला। लेकिन 4 फरवरी को MVVNL एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि टेंडर को अपरिहार्य (unavoidable) कारणों से रद्द कर दिया गया है।

सीएम योगी ने कहा 

अडानी पर लगाए गए आरोप पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक निश्चित और किसी जिम्मेदार संस्था का बयान नहीं आ जाता है, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। भारत को बदनाम करने के लिए लगातार साजिशें रची जाती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह के और प्रयास हो सकते हैं।

ये देश 5 लाख विदेशी टूरिस्टों को देगा फ्री फ्लाइट्स टिकट

https://garimatimes.in/hong-kong-big-offer-will-give-free-flight-tickets-to-5-lakh-foreign-tourists/

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular