Friday, March 29, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में आप की चुनावी तैयारियां शुरू, आज से चलाया जाएगा सदस्यता...

हरियाणा में आप की चुनावी तैयारियां शुरू, आज से चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

आम आदमी पार्टी विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले हरियाणा में अपने पैर पसारने की कोशिशों में जुट गई हैं। पार्टी ने राज्य में सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी के राज्य प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा में एक मेगा सदस्यता अभियान शुरू करेगी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता हर गांव और नगरपालिका वार्डों का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान भौतिक सत्यापन के साथ चलाया जाएगा और उनका लक्ष्य एक महीने के भीतर 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ना है। गुप्ता ने कहा कि वह अंबाला जिले के मुलाना से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा हिसार से अभियान की शुरुआत करेंगे और डॉ. अशोक तंवर फरीदाबाद से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के नेता निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा अंबाला शहर और अंबाला कैंट में सदस्यता अभियान में शामिल होंगे।

हरियाणा में आज से आप पार्टी अपने 1 महीने सदस्यता की शुरुआत की है। इसके लिए मोबाइल नंबर 76500 88000 जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने से नए सदस्य पार्टी के साथ जुड़ेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular