Thursday, March 28, 2024
Homeहरियाणाहिसाररोहतक में पकड़ा हिसार से आ रहा गौमांस से भरा कैंटर, गौ...

रोहतक में पकड़ा हिसार से आ रहा गौमांस से भरा कैंटर, गौ रक्षक बोले- हिसार बीड में काटी गई जिंदा गाय

हिसार। आज सुबह रोहतक के मदीना टोल प्लाजा पर हिसार की तरफ से आ रहा एक कैंटर पकड़ा गया। जब इसकी तलाशी ली गई तो कैंटर में गौमांस भरा हुआ था। गौ सेवकों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कैंटर को पकड़ लिया गया।

रोहतक
मौके पर पहुंचे गौ रक्षक, गौ अवशेष

गौ सेवक सुनील गौरव ने बताया कि आज सुबह रोहतक के मदीना गांव के पास एक मांस से भरा ट्रक पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे हिसार के बीड से ये मांस लेकर आए है। इसके बाद हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद के गौ सेवक हिसार पहुंचे। हमारे पहुंचने से पहले आरोपी अपने हथियार और टैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। गौ सेवकों ने बताया कि हिसार में हड्‌डी रोड की आड़ में बूचड़खाना चलाया जा रहा है।

रोहतक
हिसार बीड में मिले गौ अवशेष

वहीँ गौ रक्षकों ने हिसार के बीड क्षेत्र से जिंदा गाय काटने के आरोप लगाए है। गौ सेवकों का आरोप है कि इस क्षेत्र से गौ मांस सप्लाई करने का कारोबार चल रहा है और उससे देसी घी बनाया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर सदर एसएचओ मंदीप सिंह और पशु पालन विभाग के चिकित्सक पहुंचे और हड्‌डा रोडी में पड़ी मृत गाय के मांस के सैंपल लिए गए। गो सेवकों का आरोप है कि मौके पर मांस काटने वाले औजार पड़े हैं। कई गाय के पेट से भ्रूण भी पड़े हैं। शक है कि जिंदा गाय को काटकर मांस सप्लाई किया जा रहा है।

रोहतक
मौके पर पहुंचे गौ रक्षक

गौ रक्षकों ने सदर एसएचओ मंदीप सिंह को बुलाया और उसकी उपस्थिति में चिकित्सकों ने सैंपल लिए। गौ सेवक सुनील गौरव ने बताया कि आरोपी ने खुलासा कि इससे पहले वह 17 दिसंबर, 27 दिसंबर को भी हिसार से मांस की गाड़ी लेकर दिल्ली गए थे। आज भी वहीं से ही गाड़ी भरकर ले जा रहे थे। हड्‌डा रोडी की आड़ में बूचड़खाना चलाया जा रहा है। इस मौके पर हरियाणा राज्य गोशाला प्रदेशाध्यक्ष शमशेर आर्य, गौ सेवा आयोग सदस्य डॉ. जगदीश, गौ रक्षा जिलाध्यक्ष संजय परमार, पंकज सैन, मेसा सीसर, खजान हिंदू, अमनदीप कुलेरी, दीपक उपस्थित है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular