जन्माष्टमी पर पंचामृत बनाने की सरल विधि  

जन्माष्टमी के अवसर पर पंचामृत का विशेष महत्व होता है। यह प्रसाद भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाता है।

पांच तत्वों से मिलकर बने पंचामृत को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, देखें पंचामृत बनाने की विधि,

सामग्री :  गाय का दूध ,दही ,शहद /गुड़ /मिश्री,घी,तुलसी 

एक साफ़ चांदी, कांस्य या स्टील का कटोरा लें।

गाय का दूध, दही, घी, शहद, तुलसी के पत्ते और गंगाजल डालें। एक साफ चम्मच से मिलाएँ।

अब गार्निशिंग के लिए इसमें बारीक कटे मेवे, चिरौंजी, केला या गुलाब की पंखुड़ियां डालें।

एक बार फिर से मिलाएँ। पंचामृत तैयार है! परोसने से पहले 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

बनाते समय इसे चखें नहीं और इसे साफ चांदी, कांसे, स्टील या मिट्टी के बर्तन में रखें।