मूलांक 5 वालों का व्यक्तित्व और स्वभाव होता है ऐसा, जानिए कुछ ख़ास बातें 

हमारे जीवन में आगे क्या होगा, लाइफ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति कैसी रहेगी, इस संबंध में लोग राशिफल और ज्योतिष का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके मूलांक से भी इस बारे में काफी कुछ जानकारी मिल जाती है. इसे अंक ज्योतिष कहते हैं। 

अंक ज्योतिष के जरिए भी आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के जरिए यहां आप अपने मूलांक के मुताबिक अपने आने वाले समय के बारे में जान सकेंगे. यहां हम मूलांक 5 के बारे में जानेंगे। 

मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है, जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। हालांकि अगर तारीख 9 से ज्यादा यानी 11, 31 या अन्य हो तो दोनों अंकों का जोड़ मूलांक होगा। 

जैसे अगर आपका जन्म किसी माह की 25 तारीख को हुआ है तो हम 2+5 को जोड़ेंगे। इसका कुल योग 7 होगा, जो आपका मूलांक होगा। मूलांक से व्यक्ति के व्यवहार, स्वभाव और गुण-दोष की जानकारी मिलती है। अगर आपका जन्म किसी माह की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा।

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 5 के प्रतिनिध ग्रह बुध हैं। बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है, इसलिए मूलांक 5 वाले लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। साथ ही इस मूलांक के व्यक्ति साहसी तथा कर्मशील होते हैं। ये चुनौतियों को चेलेंज के रूप में स्वीकार करते है और उनसे लड़कर विजय भी प्राप्त करते हैं। 

मूलांक 5 वाले नयी योजनाओ को क्रियान्वित कर लाभ कमाते हैं। यह रिस्क उठाने को सदैव तत्पर रहते है, एवं व्यापार में अपेक्षाकृत अधिक सफल रहते हैं। ये किसी विषय को लेकर अधिक देर तक चिंता नहीं करते और न ही अधिक देर तक प्रसन्न अथवा दुखी होते हैं तथा परिस्थिति के अनुरूप स्वयं को ढाल लेते हैं। 

मूलांक 5 वाले दूसरो सम्मोहित करने का गुण भी होता है, ये दूसरो से मित्रता कर लेते हैं, एवं उनसे अपना काम भी निकलवा लेते हैं। यदि इनके शिक्षा की बात की जाय तो ये उत्तम विद्या प्राप्त करते हैं। ये कई भाषाओं के ज्ञाता होते हैं। ये चतुर और बुद्धिमान होते हैं और धार्मिक ग्रंथों का भी अध्ययन करते हैं।

मूलांक 5  वाले के लिए 5, 14 और 23 तारीख शुभ होते हैं। इनके लिए शुभ रंग सफेद, खाकी और हल्का रंग होता है, साथ ही बुधवार और शुक्रवार शुभ दिन होते हैं। ये परिजनों के साथ सामान्य रिश्ता रखते हैं लेकिन मित्र जल्दी बना लेते हैं और उन्हें भूल भी जल्दी ही जाते हैं। मित्रों से इन्हें लाभ भी मिलता है। 

मूलांक 5 वालों के प्रेम सम्बन्ध स्थायी नहीं रहते, ऐसा भी देखा गया है कि मूलांक 5 वाले कुछ लोगों के प्रेम सम्बन्ध धन के स्वार्थ में बनते हैं। इनके दो विवाह की भी संभावनाए रहती हैं, आमतौर पर गृहस्थी सुखी रहती हैं लेकिन संतान को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 5 वाले व्यापार और उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं। ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, लेखाधिकारी, पब्लिक रिलेशन अधिकारी शिक्षाविद, डाक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है।

इनके लिए मूलांक 5,14 व 23 तारीखे और शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार और बुधवार के दिन शुभ रहते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए हरा, हल्का खाकी व सफेद रंग अनुकूल होते हैं।