Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के व्यक्ति से कॉन्ट्रेक्ट के नाम पर 64 लाख की धोखाधड़ी,...

रोहतक के व्यक्ति से कॉन्ट्रेक्ट के नाम पर 64 लाख की धोखाधड़ी, पार्टनर कंपनी ने ऐसे बनाया बेवकूफ

रोहतक। रोहतक के व्यक्ति से सड़क कांट्रेक्ट के नाम पर करीब 64 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उसने यह सड़क का ठेका राजस्थान के कोटा में एक कंपनी के साथ मिलकर लिया था। पार्टनर कम्पनी ने बेवकूफ बना कर उससे लाखों की धोखाधड़ी कर ली जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने सिटी थाने में शिकायत दी है। उसकी कंपनी में राजस्थान की कंपनी के साथ मिलकर कोटा में सड़क निर्माण का ठेका लिया था। इस ठेके में आरोपी कंपनी मालिक ने बैंक मैनेजर के साथ मिलकर यह ठगी की गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक के गांव मकड़ौली खुर्द हाल अतंतपुरम सोसायटी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी। शिकायत में सुनील ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। राजस्थान की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने उनकी कंपनी के साथ मिलकर 15 मार्च 2023 को रोड निर्माण का ठेका लिया था। 13 करोड़ 8 लाख से अधिक में यह कांट्रेक्ट लिया गया था। इसके बाद एक बैंक अकाउंट खुलवाया। इस खाते की पॉवर ऑफ अटॉर्नी, लेन-देन व खाता ऑपरेट करने की जिम्मेदारी सुनील कुमार को दे दी।

सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि इस कांट्रेक्ट के तहत फरवरी 2024 में लगभग 95 प्रतिशत कार्य किया गया तथा इसकी विभाग द्वारा करीब 9 करोड़ 89 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया गया। उन्होंन 4 मार्च को 63 लाख 66 हजार रुपए की पैमेंट आई। जब उन्होंने 5 मार्च को बैंक से पैमेंट ट्रांसफर के लिए चेक लगाया तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि 24 फरवरी को ही उससे पैमेंट ट्रांसफर का अधिकारी सहित पॉवर ऑफ अटॉर्नी बदल दी। जिसके कारण उनके साथ 63 लाख 66 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है।

उन्होंने कहा कि आरोपी कंपनी द्वारा पैमेंट रोकने के लिए ना तो कोई नोटिस दिया और ना हीं चेतावनी। कंपनी मालिक ने धोखाधड़ी की नियत से बैंक मैनेजर के साथ मिलकर सुनियोजित तरिके से पैमेंट ट्रांसफर अथॉरिटी लेटर बैंक बदलकर पैमेंट को अपने खोते में डाललिया। जिसके कारण श्रमिकों को मजदूरी भी नहीं दे पाया। वहीं आरोप लगाया कि अभी करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए विभाग द्वारा आने बाकी है। कंपनी मालिक उन रुपयों को भी हड़पना चाहता है। इसलिए पुलिस को शिकायत दे दी। सिटी थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular