Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक की बेटी का चला दांव, जापानी पहलवान को पटखनी दे अंतिम...

रोहतक की बेटी का चला दांव, जापानी पहलवान को पटखनी दे अंतिम कुंडू ने कब्जाया कांस्य पदक

रोहतक। रोहतक की बेटी ने किर्गिस्तान में चल रही सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में जापानी पहलवान को पटखनी देकर कांस्य पदक झटक लिया। जी हां गांव टिटौली निवासी पहलवान अंतिम कुंडू ने शानदार दांव खेलते हुए जापान की पहलवान को हरा दिया है। जिन्होंने करीब साढ़े 4 साल पहले कुश्ती खेलना आरंभ किया था। प्रतिदिन घंटों अभ्यास की बदौलत उन्होंने किर्गिस्तान में प्रतिद्वंद्वी पहवानों को धूल चटाने का काम किया। साथ ही मेडल भी अपने नाम किया।

अखाड़े में सुबह-शाम पसीना बहाती है अंतिम

रेसलिंग अकेडमी टिटौली के संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि अंतिम कुंडी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। अंतिम कुंडू हर रोज अखाड़े में सुबह-शाम 3-4 घंटे पसीना बहाती हैं। जिसके दम पर 18 साल की उम्र में सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि अंतिम कुंडू के पिता की मौत हो चुकी है। इसलिए उन्होंने आर्थिक व अन्य परेशानियों को झलते हुए अभ्यास को जारी रखा। वहीं वे चार बहन-भाई हैं। अंतिम से एक बड़ी बहन हैं, वहीं एक बहन व एक भाई छोटा है। अंतिम ने गांव की ही लड़की सलोनी को देखकर खेलना आरंभ किया था। सलोनी ने भी कैडेट्स में वर्ल्ड में मेडल हासिल किया था।

ओलंपिक के लिए करेंगी प्रयास

एकेडमी संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि अब अंतिम कुंडू मंगलवार तक वापस लौटेंगी। वहीं अब अंतिम कुंडू ओलंपिक के लिए प्रयास कर रही हैं। इसके लिए वे ट्रायल देंगी। उम्मीद है कि उनका चयन ओलंपिक के लिए हो पाएगा। उन्होंने बताया कि अंतिम कुंडू के अलावा कई लड़कियां अभ्यास कर रही हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular