गर्मियों का सुपरफूड है गुलकंद, क्या आप जानते हैं इसके फायदे

गुलकंद को अधिकतर लोग पान में गुलकंद डालकर खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका सेवन करते हैं। गर्मियों में गुलकंद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। 

गुलकंद को खाने से लू लगने का खतरा भी कम होता है। यह पेट की गर्मी को कम करता है और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। गुलकंद में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 

नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं गर्मियों में गुलकंद खाने के फायदे -

शरीर को ठंडक पहुंचाए- गर्मियों में गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से भी बचाव होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड और फ्रेश रखता है। गर्मी के कारण शरीर में होने वाली जलन को शांत करने में भी प्रभावी है। रोजाना इसे खाने से थकान, कमजोरी और शरीर में दर्द जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखे -गुलकंद खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अगर गर्मियों में अक्सर आपका पेट खराब रहता है, तो आपको गुलकंद का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से गुलकंद का सेवन करने से पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

मुंह के छालों को दूर करे- गर्मी के मौसम में मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। यह पेट की गर्मी की वजह से होता है। गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से यह पेट की गर्मी को शांत करने में प्रभावी होता है। साथ ही, मुंह की बदबू से भी छुटकारा मिलता है।

ब्लड प्यूरीफायर का करता है काम - स्किन गुलाब सी पिंक चाहिए तो गुलकंद का सेवन करना शुरू कर दें। यह एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है। इसके नियमित सेवन से खून साफ होता है। ऐसे में गुलकंद खाने से ना सिर्फ आपके चेहरे पर चमक आएगी। बल्कि पिंपल और एक्ने जैसी कई समस्याओं से भी आप को राहत मिल जाएगी।

वजन घटाने में मददगार- अगर आप गर्मियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना एक चम्मच गुलकंद का सेवन जरूर करें। इसमें लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इससे बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

गुलकंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।

पसीना अधिक आने की समस्या-  à¤—ुलकंद खाने से शरीर से ज्यादा पसीना आने की समस्या कम होती है। जब शरीर से पसीना कम निकलता है तो थकान और कमजोरी भी कम महसूस होती है। ऐसे में जिन लोगों को एक्ससेसिव स्वेटिंग की समस्या है, उनके लिए गुलकंद खाना बेहद फायदेमंद है।

गुस्से को कर देता है छूमंतर - गुलकंद का सेवन दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सुबह-शाम एक चम्मच गुलकंद खाने से हमारा माइंड फ्रेश रहता है। ऐसे में गुस्सा भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए अगर गुस्सा ज्यादा आता है तो आप रोज गुलकंद खाएं।

इन सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए आप भी गुलकंद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। हालांकि, अगर आप किसी बीमारी या समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।